Home Lifestyle Health Does Wearing a Helmet Cause Baldness Know Myths and Facts | क्या...

Does Wearing a Helmet Cause Baldness Know Myths and Facts | क्या हेलमेट से गंजापन होता है आखिर क्या है सच

0
1


Last Updated:

Helmet and Hair Loss: अक्सर कहा जाता है कि लंबे समय तक हेलमेट लगाए रखने से हेयर लॉस होने लगता है और गंजेपन की नौबत आ जाती है. डॉक्टर्स की मानें तो यह सच है कि हेलमेट लगाने पर लोगों को ज्यादा पसीना आता है और गंदगी जमा होती है. इससे डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी दिक्कतें बढ़ जाता हैं. कई बार ये फैक्टर्स गंजेपन की वजह बन सकते हैं. हालांकि हेलमेट सीधे तौर पर गंजेपन की वजह नहीं बनता है. हेलमेट हमेशा साफ रखना चाहिए और समय-समय पर इसे बदलना चाहिए.

क्या हेलमेट लगाने से झड़ने लगते हैं बाल? बाइक चलाते हैं तो डॉक्टर से जानेंहेलमेट लगाने से बाल कमजोर होते हैं, लेकिन यह गंजेपन की मुख्य वजह नहीं है.

Can Helmets Make You Bald: कई लोग मानते हैं कि रोज घंटों हेलमेट लगाने से बाल झड़ने लगते हैं और समय के साथ गंजापन आ जाता है. यह सवाल उन लोगों के दिमाग में अक्सर आता है, जो रोज बाइक चलाते हैं और दिनभर हेलमेट पहनते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेलमेट को गंजेपन की प्रमुख वजह नहीं माना जा सकता है. लंबे समय तक हेलमेट लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन सीधेतौर पर इससे गंजेपन की नौबत नहीं आती है. हेलमेट पहनने का गलत तरीका, गंदा हेलमेट, पसीना और घर्षण बालों को कमजोर जरूर कर सकते हैं, लेकिन गंजेपन की बड़ी वजह नहीं होते हैं. इसलिए लोगों को सही और साफ हेलमेट इस्तेमाल करना चाहिए. इससे बालों की समस्याएं पैदा नहीं होंगी.

नई दिल्ली के सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल के प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने Bharat.one को बताया कि अगर आप अच्छी क्वालिटी का हेलमेट इस्तेमाल करते हैं और बहुत लंबे समय के लिए हेलमेट नहीं लगाते हैं, तो इससे बालों की समस्याएं पैदा नहीं होती हैं. अगर आपका हेलमेट गंदा है और उसमें पसीना अब्जॉर्ब करने की क्षमता कम है, तब उससे डैंड्रफ होने लगता है और बाल कमजोर होने लगते हैं. इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन और स्कैल्प में ड्राइनेस समेत कई समस्याएं हो सकती हैं. इन सभी परेशानियों को गंजेपन का एक रिस्क फैक्टर मान सकते हैं, लेकिन गंजेपन का हेलमेट से सीधा कनेक्शन नहीं होता है. लोगों को इस तरह की बातों पर यकीन नहीं करना चाहिए, लेकिन अपने हेलमेट की साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए.

डॉक्टर रमन ने बताया कि जब हेलमेट सिर से बहुत कसकर चिपका होता है या उसका अंदरूनी पैड खराब क्वालिटी का होता है, तो वह बालों के साथ लगातार रगड़ पैदा करता है. यह रगड़ बालों की जड़ों को कमजोर करती है और बाल टूटने या गिरने लगते हैं. इसके अलावा गर्मी और धूप में लंबे समय तक हेलमेट पहनने से सिर में पसीना बढ़ता है, जिससे स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. यह दोनों स्थितियां बालों को झड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. गंजापन आमतौर पर हेलमेट की वजह से नहीं, बल्कि उसकी साफ-सफाई न रखने से पैदा हो सकता है. गंदे हेलमेट में धूल, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. यह स्कैल्प पर डैंड्रफ, खुजली, फंगल इन्फेक्शन और पोर्स ब्लॉकेज जैसी समस्याएं पैदा करते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप रोज बाइक चलाते हैं और लंबे समय तक हेलमेट पहनते हैं, तो आपको स्कैल्प की देखभाल भी उतनी ही गंभीरता से करनी चाहिए. घर आने के बाद सिर को ठंडे पानी से धोएं, हफ्ते में दो बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करें और स्कैल्प को साफ रखें. हेलमेट के अंदर सॉफ्ट कॉटन लाइनर या हेलमेट कैप पहनें. इससे पसीना सीधे सिर तक नहीं पहुंचेगा और घर्षण भी कम होगा. समय-समय पर तेल लगाना और पौष्टिक भोजन लेना भी बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. अगर किसी को गंजेपन की समस्या आए, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए और प्रॉपर ट्रीटमेंट कराना चाहिए.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या हेलमेट लगाने से झड़ने लगते हैं बाल? बाइक चलाते हैं तो डॉक्टर से जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-does-wearing-a-helmet-cause-baldness-doctor-reveals-the-truth-bike-riders-must-know-hair-loss-facts-9904017.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here