Last Updated:
Dry Fruit Laddu Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स के लड्डू स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ये शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं, हड्डियों और मसल्स को मजबूत करते हैं. ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से एनर्जी मिलती है. इन लड्डुओं को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इन्हें बनाने की रेसिपी बेहद आसान है.
Simple Recipe for Dry Fruit Laddu: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को ताकतवर और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद मुश्किल काम है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को बीमारियों से बचने और हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना होगा. इसके लिए ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बेहद फायदेमंद हो सकते हैं. बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू शरीर को ऊर्जा, मिनरल्स और विटामिन्स प्रदान करते हैं. ये छोटे-छोटे लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. इनका सेवन करने से शरीर में फौलादी ताकत आ सकती है.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और इनका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है. ड्राई फ्रूट्स के लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, और दिल की सेहत भी बेहतर होती है. इनमें मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मांसपेशियों को मजबूत करते हैं. इसके अलावा ये लड्डू थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं और बच्चे, बुजुर्ग और व्यस्त कामकाजी लोग सभी इसे आसानी से खा सकते हैं. इनका सेवन दूध के साथ करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है.
ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने की सामग्री और विधि
घर पर लड्डू बनाने के लिए आपको 10-12 बादाम, 8-10 काजू, 6-8 किशमिश, 5-6 अखरोट, 2 बड़े चम्मच तिल, सूखा नारियल, 3-4 बड़े चम्मच गुड़ या शहद, आधा चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत होती है. आप चाहें, तो लड्डुओं की मात्रा बढ़ाने के लिए सामग्री को भी बढ़ा सकते हैं. सामग्री इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा भून लें, ताकि उनका स्वाद और खुशबू बाहर आए. भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को ठंडा करके मिक्सी में दरदरा पीस लें.
सभी ड्राई फ्रूट्स को पीसने के बाद इसमें गुड़ या शहद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिश्रण को हाथों से लेकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इस तरह आपके लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे. इन्हें आप एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स के लड्डू को रोजाना सुबह या शाम 1-2 लड्डू के हिसाब से खाया जा सकता है. बच्चे और बुजुर्ग इसे नाश्ते में खाकर दिनभर के लिए एनर्जी पा सकते हैं. शहद के साथ लेने पर लड्डू और भी पौष्टिक बन जाते हैं. इन्हें बच्चों के स्कूल टिफिन में भी शामिल किया जा सकता है.
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-dry-fruit-laddus-can-boost-immunity-and-makes-body-strong-dry-fruit-laddus-simple-recipe-10109464.html

















