Last Updated:
What Cause Frequent Throat Clearing: खांसी-कफ होने पर गले में खराश महसूस होना इसे साफ करने के लिए खखराना नॉर्मल है. लेकिन यदि आपको अक्सर गले में कुछ फंसा महसूस हो रहा है, तो ये कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग कफ की समस्या से परेशान रहते है. छाती में दबाव और गल कभी-कभी भरा हुआ महसूस होता है. ये बलगम भरने का नतीजा होता है.खखारने से इसे बाहर निकालने में थोड़ी मदद मिलती है. कई बार एसिड रिफ्लक्स के कारण भी ऐसा होता है. लेकिन अक्सर यदि आप गले में कुछ फंसा हुआ महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें. ये खाने की नली में कैंसर सेल्स के पनपने का भी संकेत हो सकता है.
यूएस में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन फिजिशियन कुणाल सूद ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं कि बार-बार गला साफ करने की जरूरत को नजरअंदाज करने से क्रॉनिक सूजन के बढ़ने से जुड़ा हो सकता है. इसे समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है इससे क्योंकि ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sore-throat-not-just-cough-frequent-throat-clearing-can-be-sign-of-this-deadly-disease-us-doctor-warn-ws-l-10099934.html

















