Last Updated:
Fruits With High Sugar: इसमें कोई दोराय नहीं कि फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन जब आपको डायबिटीज हो तो बहुत ही सावधानी से फलों को चुनना चाहिए. क्योंकि फलों में मौजूद नेचुरल शुगर की अधिक मात्रा भी आपके मधुमेह की बीमारी को गंभीर बना सकते हैं.

अंगुर-एक कप अंगुर खाने से 23 ग्राम शुगर मिलता है. ऐसे में यदि आप डायबिटीज मरीज हैं, तो इस फल को खाने से बचें. हालांकि कभी-कभी अंगुर खाना शुगर की बीमारी में फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर होता है.

चेरी-एक कप चेरी में 18 ग्राम तक शुगर होता है, जो कि आपके शुगर लेवल को बिगाढ़ने के लिए काफी होता है. हालांकि ये फल इम्यूनिटी बूस्ट करने, हार्ट हेल्थ को सुधारने और अर्थराइटिस अटैक को कंट्रोल करने का काम करता है.

केला-केला खाने से आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है. हालांकि ये तब होता है, जब आप पका केला खाते हैं. एक मीडियम केले में 14 ग्राम शुगर होता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अंजीर-दो मीडियम साइज के अंजीर के स्लाइस में 16 ग्राम शुगर होता है. लेकिन यदि आप इसे हाई प्रोटीन फूड के साथ खाएं तो इससे शुगर स्पाइक का खतरा कम होता है.

नाशपाती-नाशपाती स्वाद में भले ही आपको बहुत मीठा न लगे लेकिन इसमें शुगर इतनी मात्रा में होता है, जो आपके डायबिटीज को बिगाड़ सकता है. एक मीडियम साइज नाशपाती में 17 ग्राम शुगर होता है. ऐसे में सेफ्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है कि आप इसे एक बार में आधा ही खाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-fruits-that-increases-blood-sugar-bad-for-diabetes-patients-ws-l-9973559.html







