Home Lifestyle Health Health benefits of ginger coffee, कॉफी में अदरक डालने के फायदे-नुकसान, सेहत...

Health benefits of ginger coffee, कॉफी में अदरक डालने के फायदे-नुकसान, सेहत पर असर जानें

0
0


Last Updated:

आजकल लोग अपनी रोजमर्रा की कॉफी को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए उसमें तरह-तरह की चीजें मिलाकर पीने लगे हैं. चाय में अदरक का इस्तेमाल आम है, लेकिन कॉफी में अदरक डालकर पीना अब एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह कॉम्बिनेशन सच में सेहत के लिए फायदेमंद है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

चाय ही नहीं, कॉफी में भी अदरक डालकर पीते हैं लोग, जानें इसके फायदे और नुकसान

आजकल हेल्दी ड्रिंक्स को लेकर लोग लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. चाय में अदरक डालना तो आम बात है, लेकिन अब कई लोग कॉफी में भी अदरक मिलाकर पीने लगे हैं. कुछ लोग इसे मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए पीते हैं, तो कुछ इसे वजन घटाने वाला ड्रिंक मानते हैं. लेकिन सवाल यह है कि कॉफी में अदरक डालकर पीना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है या इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है. इसके फायदे और नुकसान दोनों को समझना बेहद जरूरी है.

कॉफी और अदरक, दोनों ही अपने-अपने आप में सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. कॉफी में मौजूद कैफीन दिमाग को अलर्ट रखने, थकान कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है. वहीं अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारने, सर्दी-खांसी से राहत देने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं. जब इन दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो यह ड्रिंक शरीर में गर्माहट पैदा करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में मदद कर सकता है. कुछ लोगों के लिए यह संयोजन पेट की गैस, ब्लोटिंग और मतली जैसी समस्याओं में राहत भी देता है.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-and-risks-of-adding-adrak-to-coffee-impact-on-weight-loss-ws-ekl-10132984.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here