Home Lifestyle Health Health Benefits of Oranges | 5 Reasons to Eat This Citrus Fruit...

Health Benefits of Oranges | 5 Reasons to Eat This Citrus Fruit Daily | संतरा खाने के 5 बड़े फायदे

0
1


Last Updated:

Oranges Health Benefits: संतरा पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो संतरा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिल की सेहत में सुधार होता है. संतरा का नियमित सेवन करने से पाचन सुधरता है और त्वचा में निखार आता है. इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अगर आप रोज एक संतरा भी खाएंगे, तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

संतरा खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ठीक? ये 5 फैक्ट जानकर चौंक जाएंगेसंतरा खाने से इम्यूनिटी को मजबूती मिल सकती है.

Benefits of Eating Oranges: सर्दियों में बाजार संतरे से भरे हुए नजर आते हैं. संतरा का खट्टा-मीठा स्वाद अधिकतर लोगों को खूब पसंद आता है. यह रसीला फल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. संतरा पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें विटामिन C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद असरदार होता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी, फ्लू और संक्रमण का खतरा कम होता है. रोज एक संतरा खाने से शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है.

मेडिकल से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक दिल की सेहत के लिए भी संतरा किसी दवा से कम नहीं है. इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. नियमित रूप से संतरा खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है. अगर पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान करती हैं, तो संतरा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की सेहत सुधारता है. सुबह संतरा खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है.

विटामिन C से भरपूर संतरा स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं. संतरा खाने से त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां कम होती हैं और स्किन हेल्दी दिखती है. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए संतरा एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है. इससे ओवरईटिंग कम होती है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी संतरा फायदेमंद हो सकता है, अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए. संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण को धीरे-धीरे होने देता है. संतरा सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल, पेट, स्किन और वजन तक इसके फायदे कई बीमारियों में राहत दिला सकते हैं. अगर आप अब तक संतरे को नजरअंदाज कर रहे थे, तो आज ही बाजार से थैला भरकर ले आइए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

संतरा खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं ठीक? ये 5 फैक्ट जानकर चौंक जाएंगे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-diseases-can-be-cured-by-eating-oranges-daily-know-5-amazing-benefits-santra-khane-ke-fayde-10021080.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here