Home Lifestyle Health Health Tips: किडनी स्टोन का रामबाण इलाज है ये औषधि, इम्यूनिटी से...

Health Tips: किडनी स्टोन का रामबाण इलाज है ये औषधि, इम्यूनिटी से लेकर हार्ट हेल्थ…सबका रखती है ख्याल – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Gokhru Booti Health Benefits: गोखरू एक प्राकृतिक और चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है. इसका नियमित और सही मात्रा में इस्तेमाल गुर्दे की पथरी से राहत दिलाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक है. जानिया इसके इस्तेमाल का तरीका.

बागपत: प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में गोखरू को एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है. यह आसानी से बाजार में उपलब्ध है और इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. आयुर्वेद में गोखरू का उपयोग सदियों से किया जा रहा है, और आधुनिक शोध भी इसके फायदे मानते हैं.

गोखरू गुर्दे की पथरी को निकालने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से पथरी को आराम से शरीर से बाहर निकाला जा सकता है. इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है. गोखरू शरीर में सूजन को कम करने और दर्द को कम करने का काम करता है. यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करता है.

गोखरू के सेवन का तरीका और सावधानियां
आयुर्वेद में गोखरू को चूर्ण के रूप में सेवन करने की सलाह दी जाती है. इसे दूध या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है. इसके अलावा, गोखरू के चूर्ण को देसी घी और शहद में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है. डॉक्टर सुनीता सोनल धामा कहती हैं कि गोखरू का सेवन चिकित्सक की सलाह और सही मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसकी अधिक मात्रा से नुकसान भी हो सकता है.
इसे तरह से गोखरू का सेवन आपको बीमारियों से बचा सकता है और आपको एक हेल्दी लाइफटाइल जीने में मदद कर सकता है.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

किडनी स्टोन में रामबाण है ये औषधि,इम्यूनिटी से लेकर हार्ट तक सबके लिए फायदेमंद

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-gokhru-herb-health-benefits-for-kidney-stone-immunity-pain-relief-local18-9671600.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here