Home Lifestyle Health Health Tips: बीपी लो होने पर न घबराएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा,...

Health Tips: बीपी लो होने पर न घबराएं, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, तुरंत मिलेगा फायदा, जानें रांची के एक्सपर्ट डाक्टर डीके पांडे से – Jharkhand News

0
0


Last Updated:

Health Tips: रांची के डॉक्टर वीके पांडे के अनुसार लो बीपी में नमक चीनी पानी का घोल, गर्म दूध में गुड़, तुलसी के पत्तों का पानी और नारियल पानी फायदेमंद हैं. पैरों को ऊंचा करके लेटना भी लाभकारी है.

रांची: अक्सर देखा जाता है कि किसी का बीपी अचानक से कम हो जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि तुरंत क्या करें, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ जाए. रांची के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि ऐसे समय में कुछ आसान उपाय करने से बीपी स्थिर हो सकता है. इसके साथ ही लोगों को बिना डाक्टर के पास ले गए ठीक भी किया जा सकता है.

नमक, चीनी और पानी का घोल है रामबाण

डॉक्टर वीके पांडे का कहना है कि नमक, चीनी और पानी का घोल बनाकर पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा संतुलित हो जाती है, जिससे बीपी स्थिर होता है. यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है. अगर आपका बीपी लो है, तो सुबह खाली पेट इस घोल को पीना चाहिए.

गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन

गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से भी बीपी कंट्रोल होता है. दूध को अच्छे से गर्म करके उसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं और चाय की तरह गरम-गरम पिएं. इससे बीपी कंट्रोल होकर आपको आराम मिलेगा. साथ ही बीमारी से आराम मिलेगा.

तुलसी के पत्तों का पानी भी है फायदेमंद

अगर घर में तुलसी का पेड़ है तो इसके दो-तीन पत्ते तोड़कर पानी में उबालें और यह पानी पी लें. नारियल पानी पीने से भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलित होते हैं और बीपी स्थिर होता है.

पैरों को ऊंचा करके लेटना

जब आप बेड पर लेटें तो पैरों के नीचे दो-तीन तकिये रख लें. इससे ब्लड फ्लो दिमाग तक अच्छे से पहुंचता है. थोड़ी देर आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा. साथ ही लंबे समय के लिए नारियल पानी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. इससे भी आराम मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बीपी लो होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, तुरंत मिलेगा आराम, जानें डाक्टर से


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-tips-ranchi-dr-vk-pandey-shared-home-remedies-to-lower-bp-local18-ws-kl-9561678.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here