Home Lifestyle Health Health Tips: रोजाना चबा लीजिए सिर्फ 4-5 ये हरी पत्तियां, एक छोटी...

Health Tips: रोजाना चबा लीजिए सिर्फ 4-5 ये हरी पत्तियां, एक छोटी सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत! जानें कैसे?

0
0


Last Updated:

Agra News: नीम की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. यह डायबटीज, दांत-मसूड़ों की समस्या और त्वचा रोगों में रामबाण की तरह काम करती हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार नीम की पत्तियों का सही…और पढ़ें

आगरा: आज आपको हर दूसरा व्यक्ति नीम की पत्तियां चबाता हुआ दिख जाएगा. चाहे शहर हो या गांव, लोग सुबह-सुबह इसकी डाली या पत्तियों को खाते हैं. इसका कारण है कि नीम की पत्तियों (Neem ke Fayde) में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. कई लोग मानते हैं कि नीम की डाल चबाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं. आयुर्वेद में भी नीम के फायदे विस्तार से बताए गए हैं. हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि नीम की पत्तियों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए.

नीम की पत्तियां डायबटीज में रामबाण
आयुर्वेद में नीम को डायबटीज के इलाज के लिए बेहद प्रभावी माना गया है. वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राहुल उपाध्याय बताते हैं कि नीम की पत्तियां शुगर कंट्रोल करने में मदद करती हैं. उनका कहना है कि डायबटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट 4 से 5 नीम की पत्तियां चबा सकते हैं. यह तरीका शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर है. उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा ताजी और साफ पत्तियों को तोड़कर अच्छे से धोकर ही खाना चाहिए. नीम की पत्तियों में एंटी-डायबटिक गुण पाए जाते हैं, जो इसे डायबटीज के लिए रामबाण बनाते हैं.

दांत और मुंह की बदबू में कारगर
डॉ. राहुल उपाध्याय के अनुसार, जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है, उनके लिए नीम बेहद असरदार इलाज है. नीम में मौजूद एंटी फंगल गुण दांतों के कीड़ों को खत्म करते हैं और मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं. नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाने से दांत साफ रहते हैं और बदबू की समस्या भी खत्म हो जाती है. यही कारण है कि पुराने समय से लोग नीम की दातुन का इस्तेमाल करते आए हैं.
यह भी पढ़ें: 1 बार लगाओ सालों तक मुनाफा कमाओ, इस पिंक फ्रूट की खेती से किसान बना मालामाल, जानें सीक्रेट

त्वचा रोगों में नीम की पत्तियां लाभकारी
नीम की पत्तियां त्वचा संबंधी रोगों में भी बेहद असरदार होती हैं. डॉ. राहुल उपाध्याय बताते हैं कि नीम की पत्तियों का लेप बनाकर त्वचा पर लगाने से स्किन पर होने वाले दाने और संक्रमण से राहत मिलती है. इसके अलावा, नीम की पत्तियों को चबाने से भी कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का समाधान होता है. नीम प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक की तरह काम करता है, जो शरीर के अंदर और बाहर दोनों तरह से लाभ पहुंचाता है.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में Bharat.one हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में Bharat.one हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोजाना चबा लीजिए 4-5 ये हरी पत्तियां, एक छोटी सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-neem-leaves-benefits-in-hindi-for-diabetes-oral-health-skin-care-ayurvedic-remedy-local18-9610033.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here