Home Lifestyle Health Health Tips: रोटी बनाने के लिए कौन-सा तवा है सबसे बेहतर? जानें...

Health Tips: रोटी बनाने के लिए कौन-सा तवा है सबसे बेहतर? जानें सही विकल्प – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Health Tips: आज हम आपको एक बेहद उपयोगी जानकारी देने जा रहे हैं. दरअसल, हर घर में लगभग हर व्यक्ति रोजाना रोटी खाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी किस प्रकार के तवे पर बनी है, यह भी आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है? कुछ तवे ऐसे होते हैं जिन पर बनी रोटी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन-सा तवा आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है.

मिट्टी के तवे की रोटी

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी न केवल स्वाद में बेहतर होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इससे मिट्टी के प्राकृतिक पोषक तत्व रोटी में अवशोषित हो जाते हैं, जो पाचन में सुधार और पेट की समस्या जैसे गैस और कब्ज से राहत दिलाता हैं.

लोहे का तवा

वैसे, लोहे के तवे पर रोटी बनाने से उसमें प्राकृतिक रूप से आयरन मिलता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनिमिया जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए एक्सपर्ट का सलाह लेना चाहिए.

एल्युमीनियम तवा

एल्युमीनियम एक अच्छा ऊष्मा चालक होने से इसका तवा जल्दी गर्म होता है और रोटी तेजी से पकती है. यह हल्का और किफायती भी होता है. लेकिन, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. क्योंकि खाना पकाने से एल्युमीनियम भोजन में मिक्स हो सकता है, जिसका लंबे समय तक सेवन हानि पहुंचा सकता है.

नॉन-स्टिक तवा

वैसे, नॉन-स्टिक तवे पर रोटी बनाना बहुत आसान होता है, क्योंकि रोटी चिपकती नहीं है. लेकिन अगर कोटिंग खराब हो गई हो तो यह केमिकल रिसाव कर सकती है. इसलिए नॉन स्टिक तवे पर बनी रोटी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं.

कौन सा तवा चुनें?

बात अगर सही तवे की हो, तो सेहत के नजरिए से सबसे बेहतर मिट्टी का तवा और दूसरे नंबर पर लोहे का तवा माना जाता है. हालांकि, एल्युमीनियम या नॉन-स्टिक तवा तभी उपयोग करें, जब वह एकदम सही स्थिति में हों और कोटिंग सुरक्षित हो. बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिट्टी के तवे का चयन सुरक्षित होता हैं.

homelifestyle

Health Tips: रोटी बनाने के लिए कौन-सा तवा है सबसे बेहतर? जानें सही विकल्प


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-which-tawa-is-best-for-making-roti-know-the-right-choice-local18-9561048.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here