Last Updated:
Health Tips: बढ़ते प्रदूषण से शरीर को बचाना हर किसी के लिए जरूरी है. गुड़ और अदरक का कमाल कॉम्बो रोजाना लेने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को जहरीले प्रभावों से सुरक्षा मिलती है. यह आसान और नेचुरल उपाय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है.

क्या आप जानते हैं कि गुड़ खाने वालों पर प्रदूषण के नुकसान कम हो सकते हैं. यह घरेलू खाद्य पदार्थ शरीर से प्रदूषण के कणों को बाहर निकालने का काम करता है. यह ठंड की बीमारियों से भी बचाता है. इसलिए हमारे पूर्वजों में इसे खाने की परंपरा थी. डॉक्टर्स ने गुड़ को इसे ठंड और फेफड़ों की समस्याओं से बचाने वाला बताया है. लेकिन इसके लिए आपको सही तरीके से इसका सेवन करना पड़ेगा, वरना पूरा फायदा नहीं मिलेगा.

प्रदूषण हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है. प्रदूषण के कण और गंदी हवा आपके गले, सांस की नली या फेफड़ों में भर सकती है. बाहर से आए जहरीले तत्वों के खिलाफ इम्यून सिस्टम लड़ना शुरू कर देता है. जिसकी वजह से खांसी, बलगम, गले में दर्द होता है. श्वसन प्रणाली में रुकावट आने से फिर हांफने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

फेफडो में दिक्कत या फिर सांस लेने में होने वाली परेशानी के बीच गुड़ को देशी और रामबाण बताया गया है. अगर किसी को रेस्पिरेटरी इश्यू, सांस की तकलीफ, खांसी, जुकाम, सीने में जकड़न या बलगम की दिक्कत है तो इसका उपयोग करें. यह अंदर से टॉक्सिन और पॉल्यूटेंट को निकालने में मदद करता है और इनसे लड़ने वाले इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

डॉक्टर का कहना है कि गुड़ का असर तभी मिलता है, जब आप इसे सही तरीके से खाते हैं. हर समस्या में एक ही तरीका काम नहीं करता है. अगर आप कमजोर इम्यूनिटी, सीजनल इंफेक्शन को दूर करना चाहते हैं तो सही तरीके से गुड़ खाएं. पॉल्यूशन के साइड इफेक्ट से बचने के लिए गुड़ खाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जिसमें सबसे पहले मात्रा का ध्यान रखना होता है. आपको ज्यादा गुड़ खाने से बचना चाहिए. गुड खाने से पहले यह बात ध्यान रखे कि गुड खाए तो इसके साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक भी जरूर साथ में खाए.

गुड़ गर्म होता है ऐसे में शरीर में गर्मी को बढाने का काम भी करता है. यह पेट की अग्नि और एंजाइम को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है. यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और खून को प्यूरिफाई करने में मदद करता है. ऐसे में इसको आप इन दिक्कतो के साथ अपनी जीवन की दिनचर्या में शामिल कर सकते है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-tips-pollution-protection-jaggery-ginger-combo-natural-immunity-booster-local18-9830533.html







