Last Updated:
Best Fish For Health: डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर मछली को सीमित मात्रा में नियमित रूप से खाया जाए, तो यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है और कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव कर सकती है. यहां आप विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मछलियों के नाम जान सकते हैं.
प्रकृति ने हमें कई अनमोल उपहार दिए हैं और मछली उनमें से एक है. मछली न सिर्फ फूड चेन का अहम हिस्सा है, बल्कि इसे सबसे सेहतमंद एनिमल बेस्ड फूड में भी गिना जाता है. इसमें मौजूद अच्छे फैट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज शरीर को मजबूत बनाते हैं. डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर मछली को सीमित मात्रा में नियमित रूप से खाया जाए, तो यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है और कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव कर सकती है.
भारत में मीठे पानी और समुद्री दोनों तरह की मछलियां आसानी से उपलब्ध हैं, जिनका स्वाद भी बेहतरीन होता है और पोषण भी भरपूर. आज हम आपको भारत में आम तौर पर खाई जाने वाली कुछ ऐसी मछलियों के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं.
रोहू
रोहू को कार्पो फिश भी कहा जाता है. इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन A, B और C से भरपूर होती है. विशेषज्ञों के अनुसार रोहू को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर खाना चाहिए.
रानी
रानी मछली भारत में मिलने वाली एक आम मीठे पानी की मछली है. इसका रंग गुलाबी होता है और यह आकार में छोटी होती है. इसमें सिर्फ 4–5 प्रतिशत फैट होता है, इसलिए इसे लीन फिश कहा जाता है. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.
सुरमई
सुरमई को समुद्र की ‘किंग फिश’ कहा जाता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं. हालांकि इसमें मरकरी की मात्रा अधिक हो सकती है, इसलिए इसे हफ्ते में केवल एक बार ही खाने की सलाह दी जाती है और उसी हफ्ते कोई दूसरी मछली न खाएं.
रावस
रावस में जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखते हैं. इसका प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. 100 ग्राम रावस में करीब 22 से 26 ग्राम प्रोटीन होता है. इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, लेकिन इसे हफ्ते में 170 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए.
कतला
कतला उत्तर भारत और असम की नदियों व झीलों में पाई जाती है. यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है और कैलोरी में कम होती है. वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है. करी में इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है.
पापलेट
पापलेट को इंडियन बटरफिश भी कहा जाता है. यह प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है. भारत में सफेद और काली पॉम्फ्रेट सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-healthiest-fish-found-in-india-rich-in-vitamins-and-minerals-ws-l-9962790.html







