Last Updated:
Heart Healthy Diet : जमशेदपुर में पेशेवर डाइटिशियन मोती कुमारी ने हृदय रोगियों के लिए एक स्वस्थ डाइट प्लान साझा किया है. इसमें नींबू पानी, ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां, मछली और हल्दी दूध जैसे विकल्प शामिल हैं. यह जीवनशैली बदलकर हृदय रोगों के…और पढ़ें
Heart
जमशेपदुर.आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण हृदय संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. लोग शारीरिक रूप से कम और मानसिक रूप से ज्यादा काम कर रहे हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है. हृदय रोगियों के लिए स्वस्थ आहार और सही जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है. पेशेवर डाइटिशियन मोती कुमारी ने एक आसान डाइट प्लान साझा किया है, जिसे हृदय रोगी आसानी से फॉलो कर सकते हैं. आइये जानते हैं उन्होंने क्या सलाह दी है…
सुबह की शुरुआत
सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी, आंवला जूस, या अंजीर, मुनक्का और बादाम का सेवन करें. इसके बाद 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या योग करें.
ब्रेकफास्ट (नाश्ता)
नाश्ते में आप इन चीजों में से कोई एक चुन सकते हैं:
दो ब्राउन ब्रेड और एक कटोरी ओट्स. सब्जी के साथ बना हुआ दलिया. मूंग दाल का चीला. पोहा. उबली हुई ब्रोकली. मिड-मॉर्निंग स्नैक.
मिड-मॉर्निंग में हल्का और ताजा कुछ खाएं, जैसे: नारियल पानी. नींबू पानी. अनानास या पपीता.
लंच (दोपहर का भोजन)
दोपहर के भोजन में इन चीजों का सेवन करें:
मल्टीग्रेन रोटी. ब्राउन राइस. पत्तेदार हरी सब्जियां. सलाद और साग. अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो सप्ताह में दो बार 100 ग्राम मछली खा सकते हैं. ध्यान दें, लाल मांस से परहेज करें.
शाम का स्नैक
शाम के समय हल्का और पौष्टिक स्नैक लें, जैसे:
ग्रीन टी. भुना हुआ मखाना. रोस्टेड फ्लैक्स सीड्स.
डिनर (रात का भोजन)
डिनर हल्का और जल्दी करें, इन विकल्पों में से कुछ चुनें:
दलिया. खिचड़ी. उपमा. किनोआ.
सोने से पहले
सोने से पहले हल्दी डालकर एक गिलास टोंड दूध पिएं. इसके बाद लगभग 30 मिनट तक टहलें.
जरूरी बातें
धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें. जितना हो सके कम तेल और मसाले में बनी सब्जियां खाएं. तनाव से बचें और अपनी दिनचर्या में नियमितता लाएं. अगर आप इस डाइट प्लान को अपनाते हैं और अपनी जीवनशैली को थोड़ा बेहतर बनाते हैं, तो हृदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. याद रखें, स्वस्थ जीवनशैली ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है.
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
January 15, 2025, 22:08 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-simple-and-healthy-diet-plan-for-heart-patients-from-experct-exerxise-daily-routine-local18-8962777.html







