Home Lifestyle Health Home Remedy For Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने का घरेलू...

Home Remedy For Uric Acid: यूरिक एसिड को कम करने का घरेलू उपाय

0
2


Last Updated:

Home Remedy For Uric Acid: यूरिक एसिड का हाई लेवल जोड़ों में तेज दर्द के साथ महसूस हो सकता है. ठंड में इस तरह के दर्द से कई लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए आप घर में बहुत ही आसान उपाय कर सकते हैं. धनिया पत्ते की चटनी यूरिक एसिड को कम में मददगार साबित होती है. इसे बनाना कैसे है, चलिए यहां जानते हैं.

यूरिक एसिड के दर्द से परेशान हैं, तो इस हरे पत्ते की चटनी दिलाएगी राहत

यूरिक एसिड एक तरह की गंदगी होती है, जो प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनती है. वैसे तो लिवर काफी हद तक इसे छानकर पेशाब के रास्ते शरीर से निकाल देता है. लेकिन जब इसका लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो ये जोड़ों में ठोस रूप में जमा होने लगता है. जिसकी वजह से गठिया, जोड़ों में बराबर रहना वाला दर्द और सूजन की समस्या पैदा होती है.

खानपान की बिगड़ती आदतों के कारण आज के समय में ये समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में यदि आप भी इससे परेशान हैं तो धनिया की चटनी आपके लिए राहत का काम कर सकती है.

धनिया की चटनी से करें यूरिक एसिड कंट्रोल
हरी धनिया में ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते है. इसके सेवन से पेशाब ज्यादा बनता है, जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर हो जाते हैं.

ऐसे बनाएं धनिया की चटनी
धनिया पत्ती- 1 कप
पुदीना पत्ती- आधा कप
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
हींग- एक चौथाई
हरी मिर्च- स्वाद के अनुसार
नमक – स्वाद के अनुसार

विधि-
यूरिक एसिड में खाए जाने वाली इस हरी चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले धनिया और पुदीना के हरे पत्ते को अच्छे से धोकर, अदरक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हींग और पानी मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें. सीलबट्टे पर पिसी हुई चटनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है, लेकिन आप इसे मिक्सर में भी पिस सकते हैं.

सेवन का सही तरीका
यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप इस चटनी को रोज सुबह शाम भोजन के साथ खा सकते हैं. ये चटनी दाल, रोटी, सलाद के साथ अधिक फायदेमंद होती है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

यूरिक एसिड के दर्द से परेशान हैं, तो इस हरे पत्ते की चटनी दिलाएगी राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-suffering-from-uric-acid-pain-try-this-green-leaf-chutney-for-relief-know-how-to-make-it-ws-el-10021746.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here