Home Lifestyle Health How Late Nights Shift cause obesity: नींद के कारण शरीर हो रहा...

How Late Nights Shift cause obesity: नींद के कारण शरीर हो रहा मोटा

0
2


मोटापा से छुटकारा पाने के उपाय शुरू करने से पहले इसकी जड़ का पता होना जरूरी है. मोटापा कई कारणों से होता है, जिसमें एक सबसे ज्यादा अनदेखा किए जाने वाली वजह नींद है. यदि आप रात में ठीक तरह से नहीं सो पाते हैं, तो निश्चित है कि आपके बॉडी का वेट असंतुलित होगा.

शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन की डायरेक्ट  डॉ. वंदना बूबना बताती हैं कि मोटापा और नींद का आपस में गहरा नाता है. खराब नींद की आदतें धीरे-धीरे वजन बढ़ा सकती हैं, भले ही खान-पान और व्यायाम में कोई बदलाव न हो.

देर रात तक जागना

जो लोग देर तक जागते हैं या जिनकी ड्यूटी शिफ्ट में होती है, उन्हें वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है. कम नींद से भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन में बदलाव आता है, जिससे मीठा, तला-भुना और कैलोरी रिच फूड की इच्छा बढ़ती है. इसके अलावा, नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता घटती है, जो पेट के आसपास फैट जमा होने का कारण बनता है.

सोशल जेटलेग

शिफ्ट वर्कर्स को अपनी जैविक घड़ी और काम के समय में असंतुलन का सामना करना पड़ता है. बदलती ड्यूटी के कारण नींद कम होती है, जिसे “सोशल जेटलेग” कहते हैं. इस वजह से उनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) बढ़ता है, कमर अधिक मोटी लगती है और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है.

नींद पूरी करना जरूरी

नींद की मात्रा जितनी जरूरी है, उतनी ही उसकी गुणवत्ता भी मायने रखती है. बार-बार जागना, अनिद्रा, स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं गहरी नींद को प्रभावित करती हैं. गहरी नींद में शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म को रिपेयर करने का काम होता है. खराब नींद वाले लोगों में हाई बीपी, अनबैलेंस्ड कोलेस्ट्रॉल और सूजन के संकेत अधिक मिलते हैं, जो मोटापे और मेटाबोलिक सिंड्रोम के साथ जुड़ा होता है.

मोटापा और नींद में कोरिलेशन

मोटापा नींद की समस्याओं को बढ़ाता है, और नींद की समस्याएं फिर वजन बढ़ाने में मदद करती हैं. जैसे स्लीप एपनिया मोटापे को और बिगाड़ता है, उसी तरह वजन बढ़ना नींद की गुणवत्ता खराब करता है। यह एक नकारात्मक चक्र बन जाता है.

बचाव के उपाय

मोटापे से बचने के लिए केवल खान-पान और व्यायाम ही नहीं, बल्कि  नींद की अच्छी आदतें भी जरूरी हैं. रोजाना एक नियमबद्ध समय पर सोना-जगना, रात को स्क्रीन से दूरी बनाए रखना, और भारी भोजन देर रात न करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-late-nights-shift-work-and-poor-sleep-quality-add-kilos-ws-el-9911700.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here