Last Updated:
Is Refrigerated Food Bad For Health: फ्रिज में खाने को स्टोर करके इसे कई दिनों तक फ्रेश रखा जा सकता है. लेकिन सोशल मीडिया पर फ्रिज किए गए फूड आइटम्स को लेकर कई सारी चेतावनी दी जा रही है. यहां तक कि रेफ्रिजरेटर में रखे पके चावल को खाना सेफ नहीं बताया जा रहा है. ऐसे में कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा की ये बातें ध्यान देने योग्य हैं.
फ्रिज का काम फूड को लंबे समय तक फ्रेश रखना है, जिससे कई दिनों तक इसका सेवन किया जा सके. लेकिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के कारण अब लोग फ्रिज में खाना स्टोर करने से डरने लगे हैं. कोई चावल को जहर बता रहा है, तो कोई रोटी के लिए गूंथे आटा रखने की आदत को जानलेवा बता रहा है.
लेकिन सच क्या है, आखिर फ्रिज में रखा खाना कितने दिनों के बाद नहीं खाना चाहिए? क्या रेफ्रिजरेटर में रखा चावल जहर बन जाता है? हाल ही में इंस्टाग्राम पर रायपुर के कैंसर सर्जन जयेश शर्मा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें एक्सपर्ट को आप साफ कहते हुए सुन सकते हैं कि फ्रिज या फ्रिजर में रखा खाना खाने से कैंसर नहीं होता है. फ्रिज किसी भी फूड को अनहेल्दी नहीं बनाता है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-long-is-food-safe-to-eat-in-the-fridge-does-rice-stored-in-refrigerator-become-poisonous-now-from-cancer-surgeon-ws-l-9933140.html







