Home Lifestyle Health How to detox body from Pollution: प्रदूषण से शरीर को Detox करने...

How to detox body from Pollution: प्रदूषण से शरीर को Detox करने के आसान और असरदार घरेलू उपाय.

0
3


Last Updated:

देशभर में प्रदूषण के कारण सांस लेना दूभर हो गया है. ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है. डिटॉक्स करने के लिए दिन की शुरुआत नींबू-शहद वाले गुनगुने पानी से करें, यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल और फाइबर शामिल करें, ताकि लिवर और ब्लड शुद्ध रहें. आइए जानते हैं ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल कैसे रखनी है…

ख़बरें फटाफट

जहरीली हवा में कैसे जिएं हम? प्रदूषण से शरीर को डिटॉक्स तो करना पड़ेगा

आजकल के समय में हवा में फैला प्रदूषण (Pollution) हमारी सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है. AQI 500 के पार है, ऐसे में आपको अपने शरीर को अंदर से साफ रखने की सख्त जरूरत है. लगातार धूल, धुएं और जहरीली गैसों के संपर्क में रहने से न सिर्फ त्वचा और बालों की चमक चली जाती है, बल्कि शरीर के अंदर टॉक्सिन्स भी जमा हो जाते हैं. ऐसे में खुद को अंदर से डिटॉक्स (Detox) करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर फिर से एनर्जी और ग्लो पा सके. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इतने प्रदूषण में खुद को कैसे डिटॉक्स करें, तो यहां बताए गए उपाय आपकी काफी मदद करेंगे.

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे आसान और असरदार डिटॉक्स तरीका है. इसमें अगर आप नींबू और थोड़ा शहद मिला लें, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन C लिवर को एक्टिव रखता है, जबकि शहद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. आप चाहें तो ग्रीन टी, एलोवेरा जूस या आंवला जूस भी ले सकते हैं. ये सब शरीर को क्लीन करने में मदद करते हैं और स्किन को ग्लो देते हैं.

प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ बाहर का ध्यान रखना काफी नहीं है, अंदर से भी शरीर को साफ रखना जरूरी है. इसके लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल, सलाद, नारियल पानी और फाइबर युक्त चीजें शामिल करें. खासतौर पर पालक, ब्रोकोली, गाजर और चुकंदर जैसे डिटॉक्स फूड्स लिवर और ब्लड को शुद्ध करते हैं. वहीं जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाले और कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि ये टॉक्सिन्स को और बढ़ाते हैं.

खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
प्रदूषण से शरीर में जमा हुए हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का सबसे आसान तरीका है पानी. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. पानी ब्लड को साफ करता है, किडनी को एक्टिव रखता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है. अगर आपको सादा पानी पसंद नहीं है तो आप इसमें खीरा, नींबू या पुदीना डालकर डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं. ये न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि हेल्दी भी.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जहरीली हवा में कैसे जिएं हम? प्रदूषण से शरीर को डिटॉक्स तो करना पड़ेगा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-effective-ways-to-detox-body-from-pollution-and-toxic-air-jehreeli-hawa-se-khud-ko-kaise-bachaye-ws-ekl-9845421.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here