Home Lifestyle Health How to keep kidney healthy in winter: सर्दियों में किडनी की सेहत...

How to keep kidney healthy in winter: सर्दियों में किडनी की सेहत नहीं होगी खराब, डेली करें ये 5 काम

0
0


Last Updated:

How to keep your kidney healthy in winter: सर्दियों के मौसम में किडनी डिजीज से ग्रस्त लोगों की परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण अंग का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. किडनी का मुख्य कार्य है शरीर से दूषित, टॉक्सिक तत्वों, एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया में मदद करना. ये खून भी साफ करती है. काफी लोग ठंड में कम पानी पीते हैं. खाना न बनाने के चक्कर में अनहेल्दी रेडी टू ईट फूड खाते हैं. शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते. इन वजहों से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जिससे कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं. ऐसे में ठंड में अपनी किडनी का खास ख्याल रखने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान…

यदि आप काम पानी पीते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें. ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन बावजूद इसके आप तीन लीटर पानी जरूर पिएं. किडनी को ठीक तरह से काम करने के लिए शरीर में पर्याप्त पानी होना जरूरी है. बिना प्यास लगे भी आप प्रत्येक 1 से 2 घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. पानी पीने से पेशाब का रंग हल्का पीला होगा, जो नॉर्मल है, लेकिन कम पानी पिएंगे तो रंग डार्क होगा. आप जितना भी पानी पीते हैं, वह शरीर में पानी की सही मात्रा का संकेत देता है. इससे किडनी पर बोझ नहीं पड़ता. स्टोन बनने का खतरा कम हो जाता है.

kidney healthy tips

सर्दियों में आप चाहें तो गुनगुना पानी पिएं. गुनगुना पानी किडनी के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद है. पाचन तंत्र भी सही रहता है. पेट साफ रहता है. शरीर अंदर से गर्म रहता है. किडनी के अंदर जमा होने वाले हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में गुनगुना पानी फायदेमंद है. इससे शरीर की ऊर्जा भी बनी रहती है.

सर्दियों में आप जितना हो सके प्रोसेस्ड फूड, अधिक नमक वाला भोजन न करें, क्योंकि ऐसा खाना किडनी की सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. ज्यादा नमक खाने से पेशाब में कैल्शियम बढ़ता है. इससे किडनी स्टोन बन सकता है, इसलिए इस मौसम में मौसमी हरी सब्जियों, फलों, फ्रेश फूड, घर का बना खाना और हल्का भोजन करने की कोशिश करें. पालक, चुकंदर, चॉकलेट, चाय जैसे ऑक्सलेट युक्त फूड्स का सेवन कम करें, क्योंकि इनका ज्यादा सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है. इनकी बजाय, आप फल और सब्जियां, दालें, बैलेंस्ड डाइट लें, जो किडनी को हेल्दी रखते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

खानपान के साथ ही आपको आलस छोड़कर फिजिकली भी एक्टिव रहना होगा. इससे भी किडनी की सेहत सही रहती है. काफी लोग आलस के कारण वर्कआउट, योग, रनिंग सब कुछ छोड़ देते हैं. घर के अंदर रजाई में पड़े रहते हैं, कम चलते-फिरते हैं. ऑफिस से घर, घर से ऑफिस ही डेली जाते हैं. इससे कुछ नहीं होगा. ओवरऑल हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी रूटीन में कुछ न कुछ शारीरिक एक्टिविटी शामिल करनी होगी. हर दिन टहलें, दौड़ें, रस्सी कूदें, हल्की स्ट्रेचिंग करें. घर में ही कोई आसान एक्सरसाइज करें. इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है. शरीर के अंदर जमे हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं. नियमित वर्कआउट से स्टोन बनने का जोखिम भी कम होता है.

kidney healthy tips

इसके अलावा, सर्दियों में किडनी की किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर कमर में लगातार दर्द हो, पेशाब में जलन हो या पेशाब में खून दिखाई दे, तो इसे हल्के में न लें. इस तरह की लापरवाही से सेहत पर गंभीर रूप से असर पड़ सकता है. समय पर डॉक्टर से मिलकर किडनी की जांच कराना बहुत जरूरी है. शुरुआती समस्या, लक्षणों को आप जितनी जल्दी डॉक्टर को बताएंगे, किडनी उतनी ही हेल्दी रहेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में किडनी की सेहत नहीं होगी खराब, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 काम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-how-to-keep-your-kidney-healthy-in-winter-follow-these-5-habits-to-keep-kidney-fit-in-hindi-9999697.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here