Home Lifestyle Health How to lower-blood-pressure naturally | हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें

How to lower-blood-pressure naturally | हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें

0
2


Last Updated:

4 Powerful things Reduce High BP: हाई बीपी की समस्या भारत में 4 में से एक वयस्क को है. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि हाई बीपी की ऐसी की तैसी हो जाए तो इन 4 पावरफुल चीजों को अपनी डाइट में शामिल कीजिए.

ख़बरें फटाफट

हाई बीपी की ऐसी की तैसी, इन 4 पावरफुल चीजों को डाइट में कर लीजिए शामिलहाई बीपी को कम कैसे करें.

4 Powerful things Reduce High BP: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर दुनिया के लिए परेशानी का सबब है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में करीब 1.2 अरब लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है. अधिकांश मामलों में हाइपरटेंशन का इलाज दवाओं से किया जाता है, लेकिन अगर डाइट को सही कर लिया जाए तो इससे बढ़कर दवा भी नहीं हो सकती. हेल्दी डाइट हाई ब्लड प्रेशर का शक्तिशाली दवा का विकल्प है. कई ऐसे अध्ययन आए हैं जिसमें पोषक तत्व से भरपूर फूड को हाई ब्लड प्रेशर में उपयुक्त माना गया है. ये पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करने, नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ाने और धमनियों की मरम्मत जैसी बुनियादी जैविक प्रक्रियाओं पर स्वाभाविक रूप से काम करते हैं.

ये हैं 4 पोषक तत्व जिनसे कम होगा हाई बीपी

1. मैग्नीशियम (Magnesium) – टीओआई की खबर में वेलनेस एक्सपर्ट और बेस्टसेलिंग लेखक डॉ. एरिक बर्ग ने कुछ पोषक तत्वों के बारे में जानकारी साझा की है. ये पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत कारगर साबित हो रहे हैं. एरिक कहते हैं कि मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है जो सैकड़ों जैव-रासायनिक प्रक्रियाओं में भाग लेता है. इनमें से कुछ प्रक्रियाएं रक्त वाहिकाओं की टोन और स्मूथ मसल्स पर असर डालती हैं. मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है, वास्कुलर रेजिस्टेंस (प्रतिरोध) को कम करता है और कोशिकाओं के भीतर पोटैशियम और सोडियम के संतुलन को बनाए रखता है. इतना महत्वपर्ण होने के कारण मैग्नीशियम को नजरअंदाज बीपी के लिए खतरनाक हो सकता है. मैग्नीशियम के लिए कद्दू के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, डार्क चॉकलेट (कम से कम 70% कोको या अधिक) आदि का सेवन करें.

2. विटामिन D3 (Vitamin D3) –हार्ट संबंधी हेल्थ में विटामिन D3 की अहम भूमिका है. यह रेनिन-एंजियोटेंसिन-एल्डोस्टेरोन सिस्टम को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे रक्त वाहिकाओं के प्रतिरोध और रक्त की मात्रा पर नियंत्रण बना रहता है. हाइपरटेंशन के मरीजों में विटामिन डी की कमी आम है और यह एंडोथीलियल डिसफंक्शन (रक्त वाहिका की परत की खराबी) और क्रॉनिक इंफ्लेमेशन (दीर्घकालिक सूजन) का मुख्य कारण हो सकती है.इसके लिए वसायुक्त मछली जैसे सार्डिन और साल्मन, कॉड लिवर, सप्लीमेंट्स और फोर्टिफाइड फूड्स आदि का सेवन करें. विटामिन D3 के साथ मिलकर यह धमनियों और एंडोथीलियम की मरम्मत करने की क्षमता को बढ़ाता है.

4. पोटैशियम (Potassium) – पोटैशियम द्रव और रक्तचाप के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह सोडियम के विपरीत काम करता है और रक्त वाहिकाओं की दीवारों को चिकनाई प्रदान करता है और शरीर से अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने में मदद करता है. पोटैशियम से भरपूर डाइट रक्तचाप को कम करता है. खासकर तब जब शरीर में अधिक मात्रा में सोडियम मौजूद हो तो इसे काटने के लिए पोटैशियम जरूरी है. पोटैशियम के लिए मटर, मशरूम, खीरा, एवोकाडो आदि को खाएं. एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर से भरपूर होते हैं और हृदय व चयापचय स्वास्थ्य (metabolic well-being) में सहायक माने जाते हैं.

5. नाइट्रिक ऑक्साइड – नाइट्रिक ऑक्साइड एक वेसोडायलेटर है. यानी यह ब्लड वैसल्स को चौड़ा कर उसमें रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और धमनियों की कठोरता को कम करता है. भोजन से प्राप्त प्राकृतिक नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ाते हैं. इसके लिए प्रमुख स्रोत है चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, अरुगुला, अजवाइन आदि. हर दिन चुकंदर का रस पीने से एंडोथीलियल फंक्शन (रक्त वाहिका परत का कार्य) बेहतर होता है और सिस्टोलिक तथा डायस्टोलिक रक्तचाप दोनों में मध्यम स्तर तक कमी देखी गई है.

authorimg

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हाई बीपी की ऐसी की तैसी, इन 4 पावरफुल चीजों को डाइट में कर लीजिए शामिल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-want-to-reduce-high-blood-pressure-include-these-4-powerful-things-in-your-diet-ws-eln-9689846.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here