Home Lifestyle Health How to melt down belly fat, Magic Water reduce fat | पेट...

How to melt down belly fat, Magic Water reduce fat | पेट की चर्बी के लिए मैजिक पानी

0
0


Last Updated:

Magic Water for Belly Fat: देश में करीब 10 करोड़ लोगों के पेट पर चर्बी जमी हुई है. चूंकि इसका कोई लक्षण नहीं दिखता लेकिन अगर पेट पर चर्बी जमा हो जाए तो यह शरीर के अंदर धीरे-धीरे कई मेटाबोलिक बीमारियों को जन्म देती है. इसलिए इस चर्बी को हटाना बहुत जरूरी है. अगर आप भी इन चर्बी से परेशान हैं तो कुछ दिन इस मैजिक पानी का सेवन करें.

रोज सुबह इस मैजिक पानी को पीजिए, तोंद के अंदर छिपी बेरहम चबी लगेगी गलने!पेट की चर्बी गलाने का घरेलू नुस्खा.

Magic Water for Belly Fat: शरीर की चर्बी दो तरह की होती है. एक सबक्यूटिनस फैट और एक विसरल फैट. सबक्यूटिनस फैट स्किन के नीचे दबी रहती है जो कुशन का काम करती है लेकिन विसरल फैट पेट के चारों ओर घेरा बना लेती है जो बहुत नुकसानदेह है. अगर किसी के पेट के पास चर्बी जमा है तो वह यही सोचता है कि इससे कोई नुकसान नहीं है लेकिन विज्ञान प्रमाणित बात यह है कि पेट की चर्बी बेहद खतरनाक है जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला बनाने लगती है. पेट की चर्बी मेटाबोलिक क्रोनिक डिजीज के जोखिम को बढ़ा देता है जो हार्ट, किडनी, लिवर सबपर असर करता है. दुर्भाग्य की बात यह है कि भारत में अधिकांश लोगों को पेट की चर्बी ही होती है. इसलिए इसे हटाना बहुत जरूरी है. हालांकि पेट की चर्बी को हटाना कोई जादू नहीं है. इसके लिए कई मोर्चे पर काम करना होता है. पहले डाइट में की मात्रा में कटौती करनी होती है, इसके बाद रेगुलर एक्सरसाइज करनी होती है. हम यहां घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जिनकी मदद से आप पेट की चर्बी को खत्म कर सकते हैं.

दालचीनी का पानी है मैजिक वाटर

एनडीटीवी फूड की खबर में दालचीनी के पानी को पेट की चर्बी कम करने का जादुई पानी माना गया है. इसमें कहा गया है कि दालचीनी का पानी अगर आप रेगुलर पीते हैं तो इससे पेट की चर्बी के होने का खतरा टल जाता है और अगर पेट की चर्बी है तो इसे गलाने में बहुत मदद करता है. रिपोर्ट के मुताबिक दालचीनी के पानी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में मेटाबोलिक प्रोसेस को तेज कर देता है जिससे फैट से एनर्जी बनने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है. दालचीनी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है. इससे शरीर में इंफेक्शन का जोखिम भी कम होता है और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में सूजन संबंधी परेशानियां नहीं होती है. दरअसल, जब कोई हाई कैलोरी और हाई फैट वाला फूड खाता है तो इससे कोशिकाओं को नुकसान होता है और उनमें सूजन या इंफ्लामेशन बनने लगता है. दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इस तरह के नुकसान को कम कर देता है. दालचीनी के पानी में शहद मिलाने से इसका असर दोगुना हो जाता है. शहद में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर की चर्बी जलाने की प्रक्रिया यानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है. शहद भूख को भी कम करता है. सोते समय शरीर में लेप्टिन, घ्रेलिन हार्मोन रिलीज होता है तो पेट में भूख को तृप्ति देता है. इससे लगता है कि पेट भरा हुआ है. शहद इस प्रक्रिया को तेज कर देता है जिससे भूख महसूस नहीं होती और ओवरईटिंग नहीं होती.

इस मैजिक वाटर को बनाएं कैसे

इस मैजिक वाटर को बनाने का तरीका बेहद आसान है. इसके लिए आप रात में एक गिलास पानी ले लीजिए और इसमें दालचीनी का टुकड़ा डाल दीजिए. इस रात पर यूं ही भिगो कर छोड़ दीजिए. सुबह में सबसे पहले इस पानी को ब्यॉल कर लें. इसके बाद ठंडा करें और इसमें शहद मिला दें और खाली पेट पानी को पी लें. अगर संभव हो तो दो गिलास पानी के बराबर एक पैन ले लें और उसमें दालचीनी को भिगो दें. सुबह पानी के 20 प्रतिशत हिस्से को भाप बनने दें. फिर ठंडा कर छान लें और इसमें शहद मिला दें. आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं. अब आपका मैजिक वाटर तैयार हो गया. इसे रेगुलर हर रोज सुबह या रात में पीजिए. आप कुछ महीने के अंदर परिवर्तन देख सकते हैं. दालचीनी और शहद में मिले कंपाउड फैट को तेजी से बर्न करता है जो पेट की चर्बी गलाने में सहायक साबित हो सकता है. इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होगी और अगर पेट की समस्या के कारण गैस और ब्लॉटिंग की समस्या है तो इसका भी इलाज हो जाएगा.इस मैजिक पानी को हर रोज खाली पेट पीना है.

authorimg

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोज सुबह इस मैजिक पानी को पीजिए, तोंद के अंदर छिपी बेरहम चबी लगेगी गलने!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-consume-magic-water-with-honey-and-cinnamon-abruptly-melt-down-belly-fat-how-to-fast-weight-loss-ws-n-9904865.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here