how to protect your skin: यह जहरीली आबोहवा हमारे शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाती है. दिल्ली और आसपास का आसमान जिस तरह से काले धुंध में लिपट गया है उसका प्रभाव दूर तक होने का अंदेशा है. यह काली छाया वास्तव में हमारे जान की दुश्मन है. इस पॉल्यूशन के कारण कार्बनडायऑक्साइड, कार्बनमोनोऑक्साइड, बेंजीन, लेड, केडमियम, मिथेन, ओजोन, मर्करी जैसे घातक टॉक्सिन के कण हमारी स्किन के अंदर घुस जाती है और सबसे पहले स्किन के सेल्स को डैमेज करना शुरू कर देती है. इस पॉल्यूशन में वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउड, पोलीसाइक्लिक एरोमेटिक पॉल्यूटेंट और पार्टिकुलेट मैटर प्रमुख रूप से होते हैं.ये सब कण कैंसर कारक भी हो सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो इससे यहां तक कि स्किन कैंसर का भी खतरा हो सकता है. ऐसे में अपनी स्किन को कैसे बचाएं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
स्किन को कैसे नुकसान पहुंचाती है जहरीली हवा
सीके बिड़ला अस्पताल, गुरुग्राम में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.सीमा ओबराय लाल बताती हैं कि इस जहरीली हवा में खतरनाक रसायन घुल जाते हैं. इसमें कई तरह के पेस्टिसाइड, पोलीक्लोरिनेटेड बाय फिनाइल, सॉल्वेंट केमिकल, आइसोथाइसाइनेट, हाइड्रोकार्बन, एरोमैटिक कंपाउड, हैवी मेटल जैसे बैंजीन, आर्सेनिक, लेड, अल्ट्रावायलेट किरणें आदि शामिल रहती है. ये खतरनाक कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि आसानी से स्किन में चिपक कर स्किन के अंदर घुस जाते हैं और सबसे पहले स्किन की कोशिकाओं में फैट के साथ लिपट जाते हैं. इसके बाद यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते रहते हैं. इससे स्किन के सेल्स डेड होने लगते हैं और चेहरे का रंग उड़ने लगता है.
जहरीली हवा से स्किन को कैसे बचाएं
डॉ. सीमा ओबेरॉय ने बताती है कि पॉल्यूशन से स्किन को बचाने के कई तरीके हैं. इसके लिए जब भी आप बाहर निकलें तो स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें. इसके लिए जरूरी नहीं कि महंगी क्रीम लगाएं. नारियल का तेल बेस्ट है. बाहर निकलते समय स्किन का विशेष ध्यान रखें. जितना संभव हो स्किन को ढके रखें. घर लौटते ही चेहरा अच्छी तरह से धो लें. चारकोल, ग्रीन टी या विटामिन-सी आधारित क्लींजर अच्छे हो सकते हैं. ये सब जिस फेश वॉश में हो उसका इस्तेमाल करें. इससे धूल, धुआं और PM2.5 स्किन पर जमा नहीं होता. बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और स्किन पर मॉइश्चर और सन स्क्रीन लगाएं. हथेलियों और हाथों में भी मॉइश्चर लगाएं. यह ध्यान रखें कि जब भी आप घर से बाहर जाएं माइश्चराइजर जरूर लगाएं और जब भी घर वापस आएं चेहरे को अच्छी तरह से धोएं.
डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स
स्किन को पॉल्यूशन से बचाने के लिए डाइट में सुधार करना बहुत जरूरी है. इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट्स वाली चीजें खाना जरूरी है. एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं में घुसे पॉल्यूशन के कण को हटाने में माहिर होते हैं. साबुत अनाज, हरी पत्तीदार सब्जियां, फल आदि में एंटीऑक्सीेडेंट्स भरे होते हैं. डाइट में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन की मात्रा बढ़ाएं.सीड्स का सेवन फायदेमंद रहेगा. इसके लिए साइट्रस फ्रूट्स जैसे कि संतरा, कीवी, नींबू, चकोतरा, अंगूर फायदेमंद होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-protect-your-skin-from-dangerous-pollution-know-5-ways-9811572.html







