Last Updated:
Is it good to keep vegetables in plastic bags in fridge: सब्जियां सभी हर दिन खरीदते हैं और कई तरह की सब्जियां बनाकर खाते भी हैं. हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद पौष्टिक और हेल्दी होता है. आमतौर पर लोग सब्जियां खरीद कर घर आते हैं और उसे प्लास्टिक की पन्नी या बैग में बंद करके फ्रिज में सीधा रख देते हैं. क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक बैग में सब्जियों को फ्रिज में रखना अनहेल्दी है? जानिए, ऐसा करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं.

काफी लोग मार्केट से सब्जियां लाने के बाद उसे प्लास्टिक बैग या पॉलीथिन में ही बंद सीधा फ्रिज में रख देते हैं. क्या आप भी ऐसा करते हैं? यदि हां, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. अपनी सेहत को अनजाने में नुकसान पहुंचाने का प्रबंध करते हैं. सब्जियों को फ्रिज में रखना ठीक है, लेकिन उसे प्लास्टिक बैग में रखना सही नहीं है. बाजार से लाने के बाद अगर आप सब्जियों को सीधे उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में रखते हैं तो ये आदत तुरंत बदल लें. ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

प्लास्टिक बैग्स में हवा नहीं जाती है. सब्जियों को सांस लेने के लिए हवा चाहिए होती है. अगर उन्हें हवा नहीं मिलेगी, तो उनमें से निकलने वाली नमी बैग के अंदर ही रह जाती है. यही नमी बैक्टीरिया और फंगस को जल्दी बढ़ने देती है. इससे सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं.

रासायनिक खतरे: प्लास्टिक बनाने में बिसफिनोल-ए (BPA) और फ्थैलेट्स जैसे खतरनाक रसायन इस्तेमाल होते हैं. घटिया प्लास्टिक बैग्स को फ्रिज में रखने पर ये रसायन सब्जियों में मिल सकते हैं. ऐसे दूषित खाने से हार्मोन में गड़बड़ी और पाचन की समस्या हो सकती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

स्वाद और पोषक तत्वों की कमी: प्लास्टिक बैग में रखी गई सब्जियां अपना असली स्वाद खो देती हैं. वे ताजगी खोकर हल्के रंग की हो जाती हैं. खासकर हरी सब्जियां दबने से अपने विटामिन भी खो देती हैं. ऐसे में इन्हें आप खाएंगे भी तो लाभ नहीं होगा.

सब्जियों को प्लास्टिक बैग से निकालकर थोड़ी देर हवा में सुखाना चाहिए. स्टोर करने के लिए कपड़े या जाली वाले बैग इस्तेमाल करना बेहतर है. अगर सब्जियां गल गई हैं, उनमें फंगस लगा दिख रहा है तो बिल्कुल भी न खाएं.

अगर आप पत्तेदार सब्जियों को कागज में लपेटकर रखें तो वो ज्यादा समय तक ताजा रहेंगी. ध्यान रखें कि वो गीली न हों. गीली सब्जियां फ्रिज में रखने से फंगस लग सकता है. फंगस लगी सब्जियों के सेवन से आपको कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं.

सेहत सबसे बड़ी दौलत है. थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने खाने को जहर बनने से बचा सकते हैं. प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें. आप नॉर्मल दिनों में भी किसी भी गर्म फूड को ना तो प्लास्टिक की चीजों में गर्म करें और ना ही खाएं. खाने को प्राकृतिक तरीकों से स्टोर करें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-do-you-keep-vegetables-in-plastic-bags-in-fridge-its-harmful-for-health-know-its-reason-how-to-store-vegetables-in-fridge-in-hindi-10110059.html

















