Last Updated:
Air pollution impact on kidney patients: साकेत की उम्र 30 साल है और वह किडनी की दिक्कत से पीड़ित है. अब सवाल यह है कि जिस तरह से दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है क्या उसे बाहर निकलना चाहिए. क्या यह प्रदूषण उसके लिए घातक है. आइए डॉक्टरों की राय जानते हैं.
Air pollution impact on kidney patients: 30 साल की उम्र में किडनी की बीमारी होना चिंता की बात है. वैसे तो ऐसे लोगों की संख्या कम है लेकिन साकेत इनमें से एक है. साकेत को हाल ही में पता चला है कि उनकी किडनी में ग्लोब्यूल में कुछ दिक्कत है. इसका मतलब है कि साकेत की किडनी अपनी क्षमता से कम काम करती है. ऐसे में साकेत की चिंता इस बेरहम पॉल्यूशन से बचने की है. जिस तरह से दिल्ली और एनसीआर में जहरीली हवा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, उसमें साकेत (काल्पनिक नाम) की चिंता जायज है. उन्होंने हमसे सवाल पूछा है कि मैं 30 साल का हूं और मुझे क्रोनिक किडनी डिजीज है. ऐसे में क्या हमारे लिए पॉल्यूशन घातक हो सकता है. इस स्थिति में हमें क्या करना चाहिए. यही सवाल हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से बात की.
इस पॉल्यूशन का पूरे शरीर पर असर
डॉ. तुषार तायल ने बताया कि शरीर का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है जिन्हें इस पॉल्यूशन से दिक्कत न हो. दिल्ली-एनसीआर का पॉल्यूशन बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. 300 से उपर प्रदूषण का इंडेक्स बेहद खतरनाक स्थिति है. इसमें हेल्दी इंसान का भी बाहर निकलना परेशानी का सबब है. उनकी आंखें, लंग्स, स्किन पर इसका सबसे खतरनाक असर पड़ता है. सबसे पहले समझिए कि यह पॉल्यूशन किस तरह एक आम इंसान या जानवरों के लिए घातक है. पॉल्यूशन के स्तर को AQI से मापा जाता है यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स. इसका मतलब यह हुआ कि एक घन मीटर हवा में PM 2.5 कितना है. PM 2.5 का मतलब है कि 2.5 माइक्रोन से कम वाला पार्टिकल है. 2.5 माइक्रोन से कम मोटाई वाला पार्टिकल बेहद घातक होता है. यह एक मीटर का 10 लाखवां भाग होता है. इसमें कार्बोन मोनोऑक्साइड,नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड,ओजन, मीथेन, बेंजीन, लेड, कैडमियम जैसे अत्यंत जहरीले कण होते हैं. ये कण इतने बारीक होते हैं कि ये आसानी से नाक, कान, मुंह आदि के रास्ते अंदर घुस जाते हैं. यहां तक कि ये स्किन के रास्ते भी घुस सकते हैं. ये कण जब अंदर जाते हैं तो लंग्स में घुसकर खून की कोशिकाओं में घुस जाते हैं और यह खून हार्ट से पंप होकर पूरे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इस तरह प्रदूषण के ये कण पूरे शरीर को टहलता रहता है और पूरे शरीर में ब्लड वैसल्स की दीवाल सहित विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं.
किडनी पर कैसे करता है हमला
डॉ. तुषार तायल ने बताया कि हमारे शरीर में जो भी टॉक्सिन बनते हैं वह लिवर से प्रोसेस होकर किडनी में पहुंचती है और किडनी इसे छानकर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देती है लेकिन जब बाहरी टॉक्सिन आए या जरूरत से ज्यादा टॉक्सिन बनने लगे तो किडनी पर भारी लोड पड़ जाता है. इसके कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. पीएम2.5 किडनी के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है. यह किडनी के फंक्शन को कम करता है. क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ के खतरे को बढ़ाता है और विभिन्न प्रकार के किडनी ट्यूमर के होने और उनके विकास को बढ़ावा देता है. इतना ही नहीं पीएम2.5 किडनी में खून की जो छन्नी होती है उसमें इंफ्लामेशन यानी घाव बनाने लगता है जिससे किडनी डैमेज होने लगता है और इसमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है. इससे साइटोटॉक्सिसिटी (कोशिकाओं को नुकसान) होने लगता है. यह स्थिति तब है कि जब कोई इंसान एकदम हेल्दी हो. इसलिए सोचा जा सकता है कि अगर किडनी की बीमारी से पीड़ित कोई व्यक्ति यदि इस पॉल्यूशन के संपर्क में आता है तो उसे कितना नुकसान पहुंच सकता है.
किडनी के मरीज क्या करें
डॉ. तुषार तायल कहते हैं ऐसे लोगों को इस पॉल्यूशन में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. उन्हें बेहद सतर्कता के साथ रहना चाहिए. जब तक एकदम जरूरी न हो तब तक बाहर न निकलें. अगर निकलें तो N-95 मास्क जरूर लगाएं. अपने पूरे शरीर को ढक कर निकलें. घर में वेंटिलेशन का खास ख्याल रखा जाना चाहिए. डॉक्टर की सलाह से दवा को समय पर लेनी चाहिए. दवाई को मिस नहीं करनी चाहिए. खान-पान में हरी पत्तीदार सब्जियां, साइट्रस फ्रूट्स, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करना चाहिए. घर में ही हल्का व्यायाम करना चाहिए.
यह खबर एक यूजर के सवाल के जवाब में लिखी गई है. यदि आप भी किसी तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो हमें लिखें. हम आपका नाम गोपनीय रखकर डॉक्टर से इस बारे में बात करेंगे.
About the Author

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-i-am-30-and-have-kidney-problems-is-pollution-dangerous-for-me-what-should-i-do-precaution-tips-10012014.html







