Sunday, February 8, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Is Aluminum Dangerous for Health | Do Aluminum Utensils Cause Cancer एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना कितना सुरक्षित | एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से कैंसर होता है


Last Updated:

Is Aluminum Cookware Safe for Health: एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाने के लेकर लंबे समय से बहस चली आ रही है. कई लोग मानते हैं कि इन बर्तनों में खाना पकाने से एल्युमिनियम शरीर में जा सकता है और कई खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकता है. सोशल मीडिया पर कई लोग एल्युमिनियम के बर्तनों को कैंसर से भी जोड़ते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से कैंसर होने का कोई ठोस सबूत नहीं है. सेहत के लिए लोहे के बर्तन में खाना बनाना फायदेमंद है.

क्या एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानेंडॉक्टर की मानें तो एल्युमिनियम के बर्तनों से कैंसर का रिस्क नहीं होता है.

Aluminium Cookware and Cancer Risk: एक जमाना था, जब अधिकतर लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाते थे. धीरे-धीरे बाजार में अलग-अलग मेटल्स के बर्तन आने लगे और ट्रेंड बदलने लगा. आजकल बड़ी संख्या में लोग एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. एल्युमिनियम की कड़ाही, प्रेशर कुकर, तवा, पतीला और अन्य चीजें खूब उपयोग की जाती हैं. एल्युमिनियम हल्का, सस्ता और जल्दी गर्म होने वाला मेटल है. हालांकि एल्युमिनिय के बर्तनों को लेकर अक्सर सवाल भी उठते रहते हैं और लोग इन बर्तनों को कैंसर जैसी बीमारियों से जोड़ते हैं. सालों से यह सवाल भी लोगों को परेशान करता रहा है कि क्या एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाने से कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं?

नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक्शन कैंसर हॉस्पिटल की गायनी एंड ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सारिका गुप्ता ने Bharat.one को बताया कि यह बात बिल्कुल सही है कि एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाने से इस मेटल की कुछ मात्रा खाने में मिल जाती है और लोगों के शरीर में पहुंच जाती है. एल्युमिनियम से हमारे शरीर को कोई फायदा नहीं होता है और ऐसे में इसका शरीर में पहुंचना नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन इसे कैंसर से जोड़ना गलत है. अभी तक किसी भी रिसर्च में यह साबित नहीं हुआ है कि एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाने से कैंसर हो सकता है. ऐसे में लोगों को गलतफहमी से बचना चाहिए.

डॉक्टर सारिका ने बताया कि अगर एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बना रहे हैं, तो इसमें नींबू, इमली या टमाटर जैसी एसिडिक चीजें नहीं डालनी चाहिए. ये चीजें खाने में एल्युमिनियम की मात्रा को बढ़ा सकती हैं, जो खाने में मिलकर शरीर में जा सकता है. हालांकि यह मात्रा भी बहुत ज्यादा नहीं होती है और अकेले इस वजह से कैंसर होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है. एल्युमिनियम धरती पर पाया जाने वाला तीसरा सबसे अधिक मेटल है और हमारे वातावरण में सामान्य मात्रा में मौजूद रहता है. थोड़ी मात्रा में एल्युमिनियम शरीर में जाना हेल्थ के लिए खतरनाक नहीं माना जाता, क्योंकि शरीर इसे बाहर निकाल देता है. इसलिए रोजमर्रा के सामान्य उपयोग में एल्युमिनियम के बर्तन सीधे तौर पर कोई गंभीर समस्या नहीं पैदा करते हैं.

कैंसर एक्सपर्ट की मानें तो लोगों को एल्युमिनियम के बजाय लोहे के बर्तनों में खाना बनाना चाहिए. इससे अगर खाने में आयरन मिल भी जाएगा, तो शरीर को फायदा होगा. इससे नुकसान नहीं होता है. इसके अलावा मिट्टी, पीतल, कांसा जैसे मेटल्स के बर्तनों में भी खाना बनाना अच्छा माना गया है. इन बर्तनों के अपने गुण होते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. अगर आपको एल्युमिनियम के बर्तनों को लेकर किसी तरह का डर महसूस होता है, तो आप इन बर्तनों का इस्तेमाल न करें. इसके बजाय अन्य बर्तनों का यूज कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तमाम चीजें फैक्चुअली गलत होती हैं और लोगों में भ्रम पैदा करती हैं. लोगों को इस तरह के कंटेंट से बचने की जरूरत है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

क्या एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-does-cooking-in-aluminium-cookware-cause-cancer-doctor-sarika-gupta-reveals-the-truth-aluminum-bartan-ke-nuksan-ws-n-9928981.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img