Last Updated:
Cold Drinks for Gas Relief: गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक या सोडा पी लेते हैं. इससे उन्हें कुछ राहत जरूरी मिल जाती है, लेकिन इससे लिवर पर बुरा असर पड़ता है. डॉक्टर्स की मानें तो अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं, तो यह लिवर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
Is Cold Drink Cure for Acidity: खाना खाने के बाद कई लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है. बड़ी संख्या में लोग इन परेशानियों का सामना करते हैं. गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक या सोडा पी लेते हैं. उन्हें इससे कुछ देर के लिए राहत मिल जाती है. बड़ी संख्या में लोग गैस-एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेने लगते हैं. अब सवाल है कि क्या वाकई कोल्ड ड्रिंक एसिडिटी और गैस को ठीक करती है या लोगों का वहम होता है? इस बारे में डॉक्टर से सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
डॉक्टर ने बताया कि लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद डकार की वजह से राहत महसूस करते हैं, क्योंकि गैस बाहर निकल जाती है. इन ड्रिंक्स में गैस के बुलबुले यूरोलोजिकल दबाव बढ़ाकर डकारें और पेट के ऊपरी हिस्से को थोड़ा स्पेस देने का अहसास कराते हैं. इसके अलावा ठंडक की वजह से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यह सब टेंपररी होता है. कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में न तो एसिड बनना कम होता है और न ही गैस रुकती है. अगर किसी को पहले से ही गैस्ट्रिक अल्सर, गैस्ट्रो-ओसोफीगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पाचन समस्या है, तो कोल्ड ड्रिंक इन परेशानियों को बढ़ा सकती है. ऐसे मरीज कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसके अलावा डायबिटीज या मोटापे वाले लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक या सोडा का सेवन नुकसानदायक माना जाता है.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर एसिड गैस की समस्या ज्यादा हो, तो नारियल पानी, छाछ, सौंफ या जीरा पानी, पुदीना या तुलसी की चाय और दूध पी सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा मसालेदार खाना अवॉइड करें. धीरे धीरे अच्छी तरह खाना चबाकर खाएं और अगर परेशानी ज्यादा हो रही हो, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं. एक्सपर्ट आपकी जांच रिपोर्ट के आधार पर सही ट्रीटमेंट देंगे, जिससे आपको इन समस्याओं से राहत मिल जाएगी. अक्सर लोग एसिडिटी और गैस की समस्या को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए. वक्त रहते इन परेशानियों का इलाज करना भी जरूरी है.

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-does-cold-drink-really-help-in-acidity-and-gas-liver-doctor-reveals-the-truth-cold-drinks-side-effects-ws-e-9699866.html

















