Home Lifestyle Health Is Skipping Breakfast Harmful for Health | नाश्ता छोड़ना सेहत के लिए...

Is Skipping Breakfast Harmful for Health | नाश्ता छोड़ना सेहत के लिए कितना खतरनाक है

0
0


Last Updated:

Is Skipping Breakfast Bad: कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, ताकि उनका वजन कम हो सके. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. यह आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, भूख हार्मोन को बढ़ाता है और दिनभर अनहेल्दी खाने की क्रेविंग बढ़ती है. रिसर्च बताती हैं कि नाश्ता न करने वालों में मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा अधिक होता है.

भूलकर भी ब्रेकफास्ट स्किप न करें, आपकी सोच से भी ज्यादा हो सकता है नुकसाननाश्ता न करना मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है, जिससे एनर्जी लेवल प्रभावित होता है.

Skipping Breakfast Side Effects: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ गई है और वे देर रात कर जागते रहते हैं. इसकी वजह से सुबह लेट उठते हैं और अक्सर नाश्ता स्किप कर देते हैं. कई लोग सुबह बच्चों की जिम्मेदारी या ऑफिस के चक्कर में भी ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं. कुछ लोग वेट लॉस के लिए कम खाना खाते हैं और नाश्ता नहीं करते हैं. अगर आप भी ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. सुबह नाश्ता न करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है. रिसर्च बताती हैं कि आपकी यह आदत शरीर की नेचुरल रिदम को बिगाड़ सकती है और लॉन्ग टर्म में स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है. नाश्ता छोड़ने से शरीर में सुबह का पोषण नहीं मिलता है, जिससे दोपहर तक ज्यादा भूख लगती रहती है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि ब्रेकफास्ट सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को दिनभर की एनर्जी देने के लिए जरूरी है. रातभर लोग सोते हैं और लंबे समय तक शरीर फास्टिंग मोड में चला जाता है. सुबह शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ऐसे में हेल्दी नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है. जब आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो दिनभर आपको ज्यादा भूख लगती है और अनहेल्दी चीजों की क्रेविंग होने लगती है. इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है. इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

ब्रेकफास्ट स्किप करने से बढ़ता है हंगर हार्मोन

डाइटिशियन ने बताया कि नाश्ता छोड़ने से शरीर में घ्रेलिन नामक भूख हार्मोन बढ़ जाता है. इसकी वजह से लोगों की भूख बढ़ जाती है और लोगों में अनहेल्दी खाने की क्रेविंग होने लगती है. नाश्ता न करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो सकती है, जिससे शरीर ब्लड शुगर को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाता है. इसकी वजह से थकान, चिड़चिड़ापन और अनहेल्दी स्नैकिंग बढ़ जाती है. लंबे समय तक ऐसा रहने पर वजन बढ़ने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तब आपको नाश्ता बिल्कुल स्किप नहीं करना चाहिए, वरना शुगर लेवल गड़बड़ हो जाएगा.

इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोज सुबह नाश्ता न करने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है. इसमें पेट पर चर्बी, हाई BP, हाई ब्लड शुगर और हाई ट्राइग्लिसराइड्स जैसी समस्याएं शामिल हैं. इन सभी के कारण टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग नियमित रूप से नाश्ता नहीं करते हैं, उनमें डायबिटीज होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में अधिक होता है, जो हर दिन सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं. सुबह शरीर को पोषण मिलने से एनर्जी बनी रहती है, भूख कंट्रोल रहती है और मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है. हेल्दी नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स का सही कॉम्बिनेशन होना चाहिए.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भूलकर भी ब्रेकफास्ट स्किप न करें, आपकी सोच से भी ज्यादा हो सकता है नुकसान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-skipping-breakfast-bad-for-your-health-experts-reveal-the-hidden-risks-nashta-na-karne-ke-nuksan-ws-n-9898382.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here