Home Lifestyle Health jaundice warning symptoms before yellowing skin: पीलिया के शुरुआती संकेत

jaundice warning symptoms before yellowing skin: पीलिया के शुरुआती संकेत

0
1


पीलिया एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें स्किन और आंखें, मुंह-नाक के अंदर का हिस्सा पीला पड़ने लगता है. पीलिया खून में बिलीरुबिन के बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण होता जिसे लिवर नहीं निकाल पाता है. बिलीरुबिन रेड ब्लड सेल्स के टूटने से निकलने वाला पीले रंग का पिगमेंट होता है. शरीर में इसका हाई लेवल लिवर में गड़बड़ी और ज्यादा मात्रा में ब्लड सेल्स के टूटने का नतीजा होता है.

आमतौर पर लोग इस बीमारी को तब तक पहचान नहीं पाते हैं, जब तक कि त्वचा या आंखें पीली नहीं नजर आने लगती हैं. जबकि बिलीरुबिन के बढ़ने के साथ ही शरीर में इससे पहले कई तरह की दिक्कतें नजर आने लगती हैं, जो कि पीलिया के शुरुआती संकेत भी माने जाते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में यहां बता रहे हैं, जिससे आप जानलेवा स्थिति में पहुंचने से बच सकते हैं.

पीलिया के शुरुआती लक्षण

मतली या उल्टी- बॉडी में बिलीरुबिन बढ़ने से आपको मतली या उल्टी महसूस हो सकती है. दरअसल, इस स्थिति में डाइजेशन ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिससे पित्त ऊपर चढ़ जाता है.

भूख न लगना- बिलीरुबिन के बढ़ने पर लिवर जब इसे पूरी तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता है, तो पित्त और टॉक्सिन के जमाव से डाइजेशन में गड़बड़ी शुरू हो जाती है. ऐसे में कई बार भूख भी कम लगती है.

थकान- अगर आप अचानक से बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगे हैं, तो ये हाई बिलीरुबिन के कारण हो सकता है. क्योंकि इस कंडीशन में लिवर बॉडी से टॉक्सिन और मेटाबॉलिक वेस्ट को प्रोसेस नहीं कर पाता है.

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द- बिलीरुबिन बढ़ने पर अक्सर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द उभरता है. लेकिन ये लक्षण लिवर, गालब्लैडर और बाइल डक्ट संबंधित गड़बड़ी का नतीजा होता है, जो हाई बिलीरुबिन से प्रभावित होते हैं.

बुखार- यदि पीलिया के कारण लिवर में इंफेक्शन शुरू हो गया है तो इससे मरीज को बुखार आ सकता है. ये आमतौर पर ठंड लगने के साथ शुरू होता है, और बहुत ज्यादा दिन तक नहीं रहता है.

कभी-कभी जोड़ों में दर्द- लिवर में सूजन के कारण होने वाले पीलिया में अक्सर वायरल जैसे लक्षण नजर आते हैं. इसमें बुखार से लेकर बॉडी और जॉइंट पेन शामिल होता है.

गहरे रंग का पेशाब- बिलीरुबिन बढ़ने पर कॉफी या भूरे रंग का पेशाब आ सकता है. ऐसा लिवर के ठीक तरह से काम न कर पाने और बाइल डक्ट में रुकावट के कारण होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-loss-of-appetite-abdominal-pain-fatigue-7-jaundice-symptoms-appear-before-skin-turns-yellow-ws-l-10100571.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here