Home Lifestyle Health Laung Ke Fayde: रात में दो लौंग का सेवन आपके लिए है...

Laung Ke Fayde: रात में दो लौंग का सेवन आपके लिए है वरदान… मोटापा, नींद की कमी, एसिडिटी को कर देगी दूर

0
6


Last Updated:

Health tips: किचन में आसानी से पाई जाने वाली मामूली सी लौंग एक मसाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि रात में दो लौंग का सेवन आपके मोटापे, पेट में जलन, एसिडिटी और अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर कर सकता है. तो च…और पढ़ें

रात में दो लौंग का सेवन है वरदान, मोटापा, नींद की कमी कर देगी गायब!

लौंग खाने के फायदे

हाइलाइट्स

  • रात में दो लौंग खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है
  • लौंग खाने से इम्यूनिटी और नींद में सुधार होता है
  • लौंग का सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है

पूर्णिया:- आपके किचन में आसानी से पाई जाने वाली मामूली सी लौंग एक मसाला है, जिसे हम लोग बखूबी सब्जियों और कई व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए उपयोग करते हैं. इसका इस्तेमाल भारतीय खाने में खूब किया जाता है, लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी लौंग का इस्तेमाल बहुत ही लाभकारी बताया गया है, यह कई औषधीय गुणों का खजाना है. इसके इस्तेमाल के कई तरह की शरीर की परेशानियों में आराम मिलता है, ऐसे में चलिए आयुर्वेदाचार्य से जानते हैं, इसके सेवन और उससे होने वाले लाभ के बारे में

आयुर्वेदाचार्य ने दी जानकारी
पूर्णिया जिला के औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ नंदकुमार मंडल कहते हैं, कि लौंग औषधीय गुणों का खजाना होती है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए ,कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस होते हैं. आगे वे बताते हैं, कि लौंग का इस्तेमाल करना हम लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, अगर कोई व्यक्ति रात को सोने से पहले दो लौंग खा लेता है, तो उसे स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं.

ऐसे करें लौंग का सेवन
आयुर्वेदाचार्य डॉ नंद कुमार मंडल ने आगे कहा, कि लौंग का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत बनी रहती है. ऐसे में रात को अगर कोई भी व्यक्ति दो लौंग खा ले और थोड़ा गुनगुना पानी पी ले नियमित तौर पर, तो उनके पेट में जलन, एसिडिटी और अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होंगी. आगे वे बताते हैं, कि लौंग खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होने लगती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.

अच्छी नींद लेने में मिलता है फायदा
वही लौंग का इस्तेमाल लोग ओरल हेल्थ के लिए भी करते हैं. लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों के दर्द और मसूड़ों के संक्रमण को दूर करते हैं और मुंह की ताजगी बनाए रखती है. आगे उन्होंने बताया, कि लौंग में मेलाटोनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है. रात में लौंग का सेवन करने से नींद में सुधार हो सकता है. इसके अलावा, लौंग के इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म दर में सुधार होता है, जिससे वजन घटाने में भी लौंग बहुत मदद करता है

homelifestyle

रात में दो लौंग का सेवन है वरदान, मोटापा, नींद की कमी कर देगी गायब!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-benefits-consuming-two-cloves-at-night-reduces-obesity-relieves-problems-of-sleeplessness-acidity-and-heartburn-local18-9108608.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here