Last Updated:
Malaika Arora ने अपने वर्कआउट वीडियो में अपनी फिटनेस रूटीन दिखाकर यह साबित कर दिया कि फिटनेस के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. वीडियो में वह योग, स्ट्रेचिंग, स्क्वाट्स और कई बॉडी-वेट एक्सरसाइज करती नजर आती हैं, जिन्हें वह बेहद आसानी और कमाल की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ पूरा करती हैं. उनकी बॉडी की टोनिंग, बैलेंस और स्ट्रेंथ देखकर साफ समझ आता है कि वह रोजाना अपने रूटीन में कितनी मेहनत करती हैं.
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे अपनी एक्सरसाइज रूटीन दिखा रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, आप अगर सही डाइट और व्यायाम के साथ लगे रहें, तो फिट और एक्टिव रह सकते हैं. उनकी इस वर्कआउट रूटीन में योग, स्ट्रेचिंग, बॉडी वेट एक्सरसाइज, स्क्वाट्स, कोर वर्क और लोअर बॉडी वर्क शामिल हैं.
वे अक्सर बिना किसी जिम इक्विपमेंट के ही एक्सरसाइज करती हैं. सिर्फ मैट और डंबल से ही वे फुल बॉडी वर्कआउट कर लेती हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए सबसे आसान और अच्छा तरीका है. वीडियो में उन्होंने शुरुआत तेज रनिंग से की है. उसके बाद डंबल से हाई नी जंप किया है. उसके बाद साइड लेग स्ट्रेचिंग. उन्होंने वीडियो में 5 एक्सरसाइज को किया है, जो एब्स एंड कोर के लिए है. यह आपके ग्लूट्स के लिए भी अच्छा है, क्योंकि इसमें स्कॉट्स भी शामिल है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-malaika-arora-shares-workout-video-5-best-and-easy-exercise-for-abs-core-glutes-ws-kl-9910858.html

















