Home Lifestyle Health Moringa Oil Benefits for Skin Health | मोरिंगा ऑयल से पाएं दाग...

Moringa Oil Benefits for Skin Health | मोरिंगा ऑयल से पाएं दाग धब्बों से छुटकारा

0
0


Moringa Oil Benefits for Skin: बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, अत्यधिक तनाव और भयंकर एयर पॉल्यूशन का सीधा असर हमारी स्किन पर होता है. कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां, एज स्पॉट्स, पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे और ड्राइनेस की समस्या कॉमन हो चुकी है. ऐसे में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. इन्हीं में से एक मोरिंगा ऑयल है, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर सही तरह इसका इस्तेमाल किया जाए, तो कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.

आयुर्वेद में मोरिंगा को शोभांजन कहा गया है. इसके पत्ते, फल, छाल और बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, लेकिन खासतौर पर इसके बीजों से निकाला गया तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार मोरिंगा तेल त्वचा के दोषों को संतुलित करता है और अंदरूनी व बाहरी दोनों स्तरों पर स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है. यह तेल हल्का, नॉन-ग्रीसी और आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है.

कई साइंटिफिक रिसर्च भी मोरिंगा तेल के गुणों को फायदेमंद मानती हैं. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक मोरिंगा ऑयल में ओलिक एसिड, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

एज स्पॉट्स और काले धब्बे अक्सर धूप, प्रदूषण, फ्री रेडिकल्स और कोलेजन की कमी के कारण होते हैं. मोरिंगा तेल इस समस्या पर सीधे असर करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करते हैं, जबकि विटामिन C कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है. इससे त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. यह तेल स्किन को साफ करने में मददगार होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मोरिंगा तेल से रोजाना हल्के हाथों से मसाज करने पर यह त्वचा की गहराई तक पहुंचता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है. आयुर्वेद के अनुसार एज स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को पित्त दोष के असंतुलन से भी जोड़ा जाता है. मोरिंगा तेल में मौजूद ठंडक देने वाले गुण त्वचा की अतिरिक्त गर्मी को शांत करते हैं और पित्त दोष को संतुलित करने में सहायक होते हैं, जिससे नए दाग-धब्बों की संभावना कम होती है.

एज स्पॉट्स के अलावा मोरिंगा तेल त्वचा की कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मुंहासों, जलन और एलर्जी में राहत देते हैं. यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है, जिससे रूखापन और खिंचाव कम होता है. सन डैमेज, बेजान त्वचा और फटे होंठों में भी इसका नियमित उपयोग स्किन को फिर से मुलायम, चमकदार और हेल्दी बना सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-moringa-oil-benefits-for-skin-natural-shield-against-pollution-and-sun-damage-moringa-oil-ke-fayde-10147405.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here