Last Updated:
Mosambi Juice ke Fayde: गर्मियों के मौसम में ताजगी के लिए लोग तरह-तरह के तरल चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन आज हम एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसको पीने से आपको 24 घंटे की ताजगी मिलेगी.
मोसंबी
हाइलाइट्स
- मोसंबी का जूस 24 घंटे ताजगी देता है.
- ₹30 में ताजगी भरा जूस मिलता है.
- राजू का जूस ठेला गर्मियों में लोकप्रिय है.
मौसमी के जूस के फायदे. गर्मी का समय शुरू हो गया है. ऐसे में लोग अपने शरीर में शीतलता प्रदान करने के लिए कई शीतल पदार्थ का सेवन करते हैं. उसमें से मोसंबी का जूस भी एक ऐसा शीतल पेय पदार्थ है कि जो सुबह गर्मी के समय में पीने से 24 घंटे तक तंदुरुस्ती प्रदान करता है. डॉक्टर भी इस जूस को पीने की सलाह देते हैं. कलेक्टर कार्यालय के पास राजू पिछले 5 साल से जूस का ठेला लगा रहा है. गर्मी का सीजन आते ही इसके ठेले पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है. लोग थकान मिटाने के लिए इसके पास बैठ जाते हैं और जूस पीकर ही आगे का सफर तय करते हैं. आप खुद तस्वीरों में देखिए कि किस तरह से यहां पर भीड़ लगी हुई है और राजू अपने घर के मसाले इस जूस में डालता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. स्वादिष्ट जूस होने के कारण लोग उसको सबसे अधिक पीना पसंद करते हैं. मात्र ₹30 का जूस दिनभर अपने शरीर में तंदुरुस्ती बनाकर रखता है इसके लिए रोजाना 200 से अधिक गिलास की राजू की बिक्री हो जाती है.
हाथ की मशीन से बनाता है जूस
Bharat.one की टीम ने जब दुकान संचालक राजू से बात की, तो उन्होंने बताया कि मैं हाथ की मशीन से जूस बनाता हूं और जिसमें अपने घर पर तैयार मसाले डालता हूं, जिससे जूस का और भी स्वाद बढ़ जाता है. लोग गर्मी के दिनों में इस जूस को सबसे अधिक पीना पसंद करते हैं. मेरे यहां पर यदि जूस नहीं होता है, तो लोग जूस बनने का इंतजार भी कर लेते हैं. ₹30 गिलास में मौसंबी का जूस देता हूं .सुबह से देर शाम तक लोगों की यहां पर जूस पीने के लिए भीड़ देखने को मिलती है.
₹30 गिलास देता हूं जूस
दुकान संचालक का कहना है कि मेरे द्वारा कोई भी केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है. मैं ओरिजिनल मौसंबी का जूस बनाता हूं और मशीन को हाथ से चला कर जूस तैयार करता हूं. ग्राहकों के सामने ही ताजा जूस बनाकर देता हूं, इसलिए मेरे जूस की गर्मी में के दिनों में सबसे अधिक डिमांड रहती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-mosambi-juice-benefits-in-summer-give-24-hours-freshness-in-just-30-rs-know-mosambi-juice-ke-fayde-local18-9166973.html







