Last Updated:
Which household items should be replaced in 6 months: घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल आप कई महीने लगातार करते रहते हैं. जैसे कुछ लोग एक ही तौलिया को तीन-चार साल यूज करते हैं. प्लास्टिक बॉटल, बेड शीट, चप्पल आदि को भी कई महीनों तक नहीं बदलते हैं. वही पुराना इस्तेमाल करते रहते हैं. यदि आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो यहां जान लें कि आपको कौन से घरेलू सामानों को कितने महीने या साल के अंदर बदल लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर आपको कई सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.

स्वस्थ जीवन के लिए घर में डेली इस्तेमाल होने वाली कुछ घरेलू चीजों को समय-समय पर बदलना बहुत जरूरी है. फोन, फोन कवर या इलेक्ट्रॉनिक सामान को हम जल्दी बदल देते हैं, लेकिन घरेलू चीजों को बदलने में उतनी जल्दी नहीं करते. इसी वजह से ये चीजें बैक्टीरिया का घर बन जाती हैं. चलिए जानते हैं वो 6 जरूरी घरेलू चीजें, जिन्हें आपको तुरंत बदलना चाहिए.

1. प्लास्टिक आइस क्यूब ट्रे (हर 2 साल में एक बार): प्लास्टिक आइस क्यूब ट्रे फ्रीजर में रखने पर भी समय के साथ गंदी हो सकती है. प्लास्टिक में दिखने वाले छोटे-छोटे क्रैक और कट्स में बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जिससे फ्रिज में बदबू आ सकती है. अगर आइस क्यूब्स का स्वाद अजीब लगे तो समझ लें कि आइस क्यूब ट्रे बदलने का समय आ गया है.

2. पानी की बोतलें (हर 6 महीने में एक बार): दोबारा इस्तेमाल होने वाली बोतलें पर्यावरण के लिए अच्छी होती हैं, लेकिन इन्हें हर 6 महीने में बदलना जरूरी है. रोज धोने के बाद भी बोतल के ढक्कन या स्ट्रॉ में नमी रह जाती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. ऐसे में प्लास्टिक की बोतल की जगह लंबे समय तक चलने वाली स्टेनलेस स्टील की बोतल इस्तेमाल करना बेहतर है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. नहाने के तौलिए (हर 2 साल में एक बार): भले ही आप तौलिया बार-बार धोते हों, लेकिन हर दो साल में नया तौलिया लेना अच्छा होता है. तौलिए अक्सर गीले रहते हैं, जिससे उनमें बैक्टीरिया जल्दी बढ़ सकते हैं. इससे आपकी त्वचा पर असर पड़ सकता है, इसलिए अगर तौलिया सख्त हो जाए या उसमें से बदबू आने लगे तो तुरंत बदल दें. घर के सभी सदस्य एक ही तौलिया यूज करने से बचें.

4. कपड़े वाले किराना बैग (हर 2 साल में एक बार): किराना सामान लाने के लिए कपड़े के बैग बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन आप इसे कई महीने तक ठीक से साफ नहीं करते हैं. अगर आप इनमें मांस या गंदी सब्जियां रखते हैं, तो बैग में मौजूद बैक्टीरिया चिपक जाते हैं. रिसर्च में पता चला है कि बिना धोए कपड़े के बैग में ऐसे छोटे जीव होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अगर बैग पुराना लग रहा है तो उसे तुरंत बदल दें.

5. बेडशीट्स (हर 2–3 साल में): हम अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बिस्तर पर बिताते हैं. चाहे आप कितनी भी बार धो लें, बेडशीट्स में पसीना, डेड स्किन सेल्स, त्वचा से निकलने वाला ऑयल और दिखाई न देने वाले बैक्टीरिया, कीटाणु हो सकते हैं. ऐसे में ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. 2 से 3 साल बाद बेडशीट के कपड़े के धागे कमजोर हो जाते हैं और उसकी क्वालिटी कम हो जाती है. इसे हर 2 साल में जरूर बदल डालें.

6. घर के चप्पल (8–12 महीने में एक बार): घर के अंदर पहनने वाले चप्पलों में पसीना और धूल जमा हो जाती है. इन चप्पलों को पहनकर बाथरूम और दूसरे जगहों पर बार-बार चलने से इनमें बैक्टीरिया और फंगस लगने का खतरा रहता है. साथ ही, समय के साथ इनकी नरमी भी कम हो जाती है, इसलिए हर 8 से 12 महीने में नए चप्पल खरीदना अच्छा रहता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-these-6-household-items-must-be-replaced-6-months-to-2-years-otherwise-they-can-be-dangerous-for-health-10130760.html







