Home Lifestyle Health Nirmala Sitharaman announce cancer diabetes autoimmune medicines cheaper | कैंसर, डायबिटीज और...

Nirmala Sitharaman announce cancer diabetes autoimmune medicines cheaper | कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज हुआ सस्ता

0
0


Last Updated:

Cancer, Diabetes Medicines Cheaper: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है. सरकार के इस कदम से करोड़ों लोगों को संजीवनी मिलेगी. क्योंकि देश में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं और हर साल 14 लाख लोग कैंसर के शिकार होते हैं.

कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज हुआ सस्ता, जानेंकैंसर का इलाज होगा सस्ता.

Cancer, Diabetes Medicines Cheaper: हेल्थ सेक्टर में इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर तरह फायदा पहुंचाया है. एक तरफ देश को फार्मास्युटिकल हब बनाने का ऐलान किया है दूसरी ओर कई असाध्य बीमारियों के इलाज को सस्ता करने का ऐलान किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने इन जीवन रक्षक दवाओं पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी और अन्य करों में भारी कटौती का प्रस्ताव दिया है. इस मास्टरस्ट्रोक से न केवल मध्यम वर्ग की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि देश के हेल्थकेयर सिस्टम में इन दवाओं की पहुंच और भी आसान हो जाएगी.

कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों पर कस्टम शुल्क घटेगा
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में मुख्य रूप से नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज और ऑटोइम्यून डिजीज पर जोर दिया है. इसके तहत कई घोषणाएं की गई है. इसी क्रम में अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत देने के लिए 36 जीवनरक्षक दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी खत्म कर दिया जाएगा. इन दवाइयों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) पूरी तरह से माफ़ हो जाएगा. इसके अलावा, 6 जीवनरक्षक दवाओं को 5 प्रतिशत की रियायती कस्टम ड्यूटी वाली सूची में जोड़ने का भी प्रस्ताव किया गया है. इन सभी दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बल्क ड्रग्स पर भी यही छूट और रियायती शुल्क लागू होगा.

जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर
कैंसर मरीजों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अगले 3 सालों में सभी ज़िला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने में मदद करेगी. इसके लिए वर्ष 2025–26 में 200 डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जाएंगे. दरअसल, कैंसर मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए आना पड़ता है जबकि मेडिकल क्षेत्र में तरक्की के कारण अब यह सुविधा कहीं भी दी जा सकती है. इससे पहले बड़े पैमाने पर मांग की जा रही थी. इसलिए यह बहुत बड़ा कदम है.

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम हेल्थ सेक्टर को आम लोगों तक सर्वसुलभ बनाने के लिए कई कदम उठाने का प्रस्ताव कर रही हूं. उन्होंने इसके लिए मेडिकल क्षेत्र में हाई क्वालिटी एजुकेशन और ट्रेनिंग और समग्र शिक्षा की बात कही है. समग्र स्वास्थ्य रणनीति के तहत उन्होंने कहा है कि ये हमारी लिए अच्छी बात है कि हमारा समाज अब न्यूट्रिशनल वैल्यू को जानने लगा है. इसलिए हेल्थ पर फोकस होना लाजिमा है. लोग हरी सब्जियों और फलों के प्रति दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं जो स्वस्थ्य समाज की निशानी है. इसी के तहत हमने श्री अन्न योजना की शुरुआत की थी. अब हम ज्यादा पोषक तत्वों वाले प्रोडक्ट को प्रोत्साहन देंगे

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा। लक्ष्मी नारायण ने अपने लंबे करियर में डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक के विभिन्…और पढ़ें

homelifestyle

कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज हुआ सस्ता, जानें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-budget-2026-nirmala-sitharaman-announce-cancer-diabetes-autoimmune-medicines-cheaper-10128970.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here