Home Lifestyle Health Oxygen Plants for Home Balcony

Oxygen Plants for Home Balcony

0
2


Last Updated:

Gardening Tips: घर की बालकनी में कुछ खास पौधे लगाकर आप न केवल घर की शोभा बढ़ा सकते हैं बल्कि ताज़ी हवा और शुद्ध ऑक्सीजन का आनंद भी ले सकते हैं. स्नेक प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, अरेका पाम, पीस लिली और मनी प्लांट ऐसे पौधे हैं जो हवा को साफ करने और ऑक्सीजन बढ़ाने में मददगार होते हैं. इन पौधों से आपकी बालकनी मिनी ऑक्सीजन प्लांट बन सकती है.

घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ताजी हवा और शुद्ध ऑक्सीजन पाने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है बालकनी में पौधे लगाना। कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो रात-दिन ऑक्सीजन छोड़ते हैं और हवा से हानिकारक टॉक्सिन्स को भी साफ करते हैं। आइए जानते हैं उन 6 सबसे अच्छे पौधों के बारे में जो आपकी बालकनी को ऑक्सीजन का एक छोटा सा जंगल बना देंगे।

कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ते हैं और हवा से ज़हरीले टॉक्सिन्स को साफ कर देते हैं. ये पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि सेहत और ताज़गी भी देते हैं. आइए जानें उन 6 पौधों के बारे में, जो आपकी छोटी-सी बालकनी को ऑक्सीजन का हरा-भरा जंगल बना देंगे.

1. स्नेक प्लांट इसे ‘मदर-इन-लॉ’स टंग’ भी कहा जाता है लेकिन इसकी खूबी है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसीलिए इसे बेडरूम या बालकनी में रखना बहुत फायदेमंद माना जाता है इसकी देखभाल करना बेहद आसान है। इसे ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती। यह कम रोशनी में भी पनप सकता है।

स्नेक प्लांट को ‘मदर-इन-लॉ’स टंग’ भी कहा जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, इसलिए इसे बेडरूम या बालकनी में रखना बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसकी देखभाल करना बहुत आसान है क्योंकि इसे ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती. यह पौधा कम रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है. यही वजह है कि स्नेक प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने और प्रदूषण कम करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है.

2. तुलसी तुलसी सिर्फ एक धार्मिक पौधा नहीं बल्कि एक औषधीय पौधा है। यह 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ती है और हवा से कीटाणुओं और दूषित कणों को साफ करती है। इसकी खुशबू से तनाव भी कम होता है इसे भरपूर धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।

तुलसी सिर्फ एक धार्मिक पौधा नहीं है. बल्कि यह एक औषधीय पौधा भी है. यह 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ती है. हवा से कीटाणुओं और दूषित कणों को साफ करती है. इसकी खुशबू से तनाव भी कम होता है. इसे भरपूर धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है. मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.

3. एलोवेरा एलोवेरा हवा से फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन जैसे खतरनाक केमिकल्स को साफ करता है। यह भी रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों में से एक है। इसके अलावा, इसके जेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए भी किया जा सकता है। इसे भी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं। रेतीली मिट्टी और कम पानी इसके लिए परफेक्ट है। धूप इसके लिए अच्छी रहती है।

एलोवेरा हवा से फॉर्मलडिहाइड और बेंजीन जैसे खतरनाक केमिकल्स को साफ करता है. यह रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों में से एक है. इसके अलावा, इसके जेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए भी किया जा सकता है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है. रेतीली मिट्टी और कम पानी इसके लिए परफेक्ट है. धूप इसके लिए अच्छी रहती है.

4. पीस लिली पीस लिली सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक पॉवरफुल एयर प्यूरीफायर है। यह हवा में मौजूद अमोनिया, बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड जैसी जहरीली गैसों को सोखकर हवा को शुद्ध करती है। इसे धूप की बजाय छाँव या कम रोशनी पसंद है। मिट्टी को नम रखने की जरूरत होती है। इसके सफेद फूल वातावरण की शोभा बढ़ाते हैं।

पीस लिली सिर्फ खूबसूरत ही नहीं है. बल्कि यह एक पॉवरफुल एयर प्यूरीफायर भी है. यह हवा में मौजूद अमोनिया, बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड जैसी जहरीली गैसों को सोखकर हवा को शुद्ध करती है. इसे धूप की बजाय छाँव या कम रोशनी पसंद है. मिट्टी को नम रखने की जरूरत होती है. इसके सफेद फूल वातावरण की शोभा बढ़ाते हैं.

5. एरिका पाम नासा की एक स्टडी के अनुसार एरिका पाम हवा से टॉक्सिन्स को साफ करने के मामले में सबसे टॉप पर है। यह दिनभर भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा को नम भी रखता है। इसे ब्राइट, हल्का धूप पसंद है। नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन जड़ों में पानी नहीं खड़ा होना चाहिए।

एरिका पाम: नासा की एक स्टडी के अनुसार एरिका पाम हवा से टॉक्सिन्स को साफ करने के मामले में सबसे टॉप पर है. यह दिनभर भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा को नम भी रखता है. इसे ब्राइट, हल्का धूप पसंद है. नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन जड़ों में पानी नहीं खड़ा होना चाहिए.

6. मनी प्लांट मनी प्लांट लगभग हर घर में पाया जाता है। यह हवा से ज़ाइलिन, बेंजीन और फॉर्मलडिहाइड जैसे टॉक्सिन्स को दूर करता है। इसे लगाना और इसकी कटिंग करके इसे बढ़ाना बहुत आसान है। यह पानी और मिट्टी दोनों जगह आसानी से ग्रो हो जाता है। इसे सूरज की हल्की रोशनी और थोड़ी नम मिट्टी पसंद है।

मनी प्लांट लगभग हर घर में पाया जाता है. यह हवा से ज़ाइलिन, बेंजीन और फॉर्मलडिहाइड जैसे टॉक्सिन्स को दूर करता है. इसे लगाना और इसकी कटिंग करके इसे बढ़ाना बहुत आसान है. यह पानी और मिट्टी दोनों जगह आसानी से ग्रो हो जाता है. इसे सूरज की हल्की रोशनी और थोड़ी नम मिट्टी पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर की हवा को शुद्ध करने का सबसे आसान तरीका, ये 6 पौधे बदल देंगे आपकी बालकनी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-gardening-tips-balcony-oxygen-plants-local18-9608579.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here