Last Updated:
Pancreatic Cancer Treatment: पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज बहुत मुश्किल है. इसकी पहचान अक्सर देर से होती है और दवाइयों का असर भी बहुत सीमित रहता है. लेकिन अब स्पेन के वैज्ञानिकों ने इसका इलाज खोज लिया है.
Pancreatic Cancer Treatment: पैंक्रियाटिक कैंसर को दुनिया के सबसे खतरनाक और जानलेवा कैंसरों में गिना जाता है. इसकी पहचान अक्सर देर से होती है और दवाइयों का असर भी बहुत सीमित रहता है. लेकिन अब स्पेन के वैज्ञानिकों ने इसके इलाज का रास्ता खोज लिया है.
स्पेन के स्पैनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर (CNIO) के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा इलाज विकसित किया है, जिसने प्रयोगशाला में चूहों में पैंक्रियाटिक कैंसर को पूरी तरह खत्म कर दिया. यह रिसर्च वैज्ञानिक मारियानो बार्बासिद के नेतृत्व में की गई है.
क्या है ये नया इलाज?
यह इलाज तीन दवाओं (ट्रिपल-ड्रग थेरेपी) का संयोजन है. आमतौर पर कैंसर के इलाज में एक दवा या एक रास्ते को निशाना बनाया जाता है, लेकिन पैंक्रियाटिक कैंसर बहुत चालाक होता है. वह दवाओं के खिलाफ खुद को ढाल लेता है और दोबारा बढ़ने लगता है. इस नई थेरेपी में वैज्ञानिकों ने कैंसर के तीन अलग-अलग जीवन रक्षक रास्तों को एक साथ बंद कर दिया. इससे कैंसर कोशिकाओं को बचने या खुद को बदलने का मौका नहीं मिला.
रिसर्च के दौरान जिन चूहों को यह इलाज दिया गया उनमें ट्यूमर पूरी तरह खत्म हो गया, इलाज के बाद दोबारा कैंसर नहीं लौटा, साइड इफेक्ट बहुत कम देखे गए. लंबे समय तक निगरानी के बावजूद ट्यूमर के वापस आने के कोई संकेत नहीं मिले. यह पैंक्रियाटिक कैंसर रिसर्च में बहुत ही दुर्लभ और अहम बात मानी जा रही है. ये स्टडी PNAS में प्रकाशित हुआ है.
पैंक्रियाटिक कैंसर इतना खतरनाक क्यों है?
पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा, जो पैंक्रियाटिक कैंसर का सबसे आम और आक्रामक रूप है. क्योंकि ये जल्दी पकड़ में नहीं आता, इलाज के प्रति जल्दी प्रतिरोधक बन जाता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं
वैज्ञानिक साफ कहते हैं कि अभी इसे इंसानों के लिए “कैंसर का इलाज” कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह रिसर्च अब तक के सबसे मजबूत संकेतों में से एक है कि पैंक्रियाटिक कैंसर को कंबाइंड मेडिसिन से हराया जा सकता है.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-pancreatic-cancer-has-a-cure-been-found-for-deadliest-cancer-spanish-scientists-make-startling-discovery-ws-l-10120465.html

















