Home Lifestyle Health PCOS से बचकर रहें! क्या हैं इसके लक्षण और इलाज? डॉक्टर ने...

PCOS से बचकर रहें! क्या हैं इसके लक्षण और इलाज? डॉक्टर ने दी सारी जानकारी

0
4



PCOS: पूर्वांचल के मेडिकल क्षेत्र में बढ़ती चिंता का विषय बन रहा है ‘पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम’ (PCOS), जो युवतियों में तेजी से फैल रहा है. यह बीमारी आमतौर पर शादीशुदा महिलाओं में अधिक पाई जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में 20 से 26 साल की अविवाहित युवतियों को भी अपनी चपेट में ले रही है. मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, सही समय पर इलाज न मिलने से यह समस्या युवतियों के भविष्य में मां बनने की क्षमता पर भी गंभीर असर डाल सकती है.

PCOS क्या है और इसके लक्षण  
डॉक्टरों का मानना है कि ‘पीसीओएस’ का प्रमुख कारण बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतें हैं. जंक फूड का अधिक सेवन, मोबाइल और डिजिटल उपकरणों पर अत्यधिक समय बिताना और शारीरिक गतिविधियों की कमी इस बीमारी को जन्म दे रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप युवतियों में मासिक चक्र अनियमित हो रहा है, चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक बाल उग रहे हैं और कम उम्र में डायबिटीज जैसी बीमारियां उभरने लगी हैं.  PCOS के कारण अंडाशय ठीक से काम करना बंद कर देती है, जिससे ओव्यूलेशन नहीं हो पाता. यह स्थिति न केवल बांझपन की ओर ले जाती है बल्कि ‘मेटाबोलिक सिंड्रोम’ जैसी अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देती है.

इसे भी पढ़ें – फटी एड़ियों को कह दें बाय-बाय…इन 5 टिप्स से 1 हफ्ते में हो जाएंगी ठीक, बहुत सॉफ्ट हो जाएंगे पैर!

गोरखपुर के एक प्रमुख मेडिकल संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने इस समस्या पर गहराई से शोध शुरू कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि, यह शोध इस बीमारी के ‘वास्तविक कारणों’ और इससे जुड़ी ‘आनुवांशिक कारकों’ को समझने में मदद करेगा. इसके अलावा, शोध के जरिए यह भी जाना जाएगा कि किस प्रकार का खानपान और जीवनशैली युवतियों को इस बीमारी से बचा सकती है.

जरूरी है सही समय पर जागरूकता
डॉ. आराधना सिंह का कहना है कि अगर युवतियां अपनी खानपान की आदतें सुधारें, नियमित व्यायाम करें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दें, तो PCOS के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लिए परिवारों को भी अपनी बेटियों के रहन-सहन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सही समय पर उपचार और जागरूकता इस बीमारी से बचने का सबसे कारगर तरीका है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-pcos-in-hindi-symptoms-reasons-treatment-by-doctor-local18-8897357.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here