Last Updated:
Punjab Shiv Sena Leader Daughter Dies Tragically: ठंड के मौसम में गीजर का इस्तेमाल हर घर में होता है. कई सारे लोग कम बिजली बिल के लिए गैस गीजर लगवाते हैं. वैसे तो इलेक्ट्रिक गीजर के मुकाबले ये काफी बेहतर माना जाता है, लेकिन एक छोटी सी गलती से जानलेवा भी बन सकता है.

पंजाब के शिवसेना लीडर की 22 साल की बेटी की दमघूटने से मौत की खबर सामने आयी है. रिपोर्ट के अनुसार, मुनमुन चितवन जो कि दीपक कंबुज की बेटी हैं, अपने बर्थ डे वाले दिन बाथरूम में बेहोश मिली. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गैस गीजर बना जानलेवा- पोस्टपार्टम रिपोर्ट में मृतक के मौत का कारण गैस इनहेलेशन बताया गया. पिछले तीन सालों में इस तरह के 26 मामले सामने आए हैं. ऐसे में यदि आप भी गैस गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे जुड़े जोखिम और सावधानियों को नजरअंदार अंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें.

गीजर में कौन सी गैस का इस्तेमाल किया जाता है- गैस वाले गीजर में रसोई सिलेंडर में भरा जाने वाला एलपीजी यूज किया जाता है. ये इलेक्ट्रिक गीजर से ज्यादा किफायती होता है, और उन इलाकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जहां बिजली जाने की समस्या ज्यादा रहती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

गीजर गैस से मौत का खतरा- घरों में जो छोटे और बंद-से बाथरूम होते हैं, वहां गैस गीजर चलाने से खतरा हो सकता है. जब गैस गीजर में एलपीजी गैस पूरी तरह नहीं जलती, तो उससे जहरीली गैसें निकलती हैं. इनमें सबसे खतरनाक गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) होती है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बाथरूम में ज्यादा देर तक रहे, तो गैस के संपर्क में आने से उसे न्यूरोलॉजिकल समस्या जैसे मिर्गी का दौरा, कार्डियक अरेस्ट, बेहोशी या मौत हो सकती है.

गैस गीजर सेफ्टी टिप्स- गैस गीजर कभी भी कम हवादार या छोटे कमरे में नहीं लगवाना चाहिए. वेंटिलेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि कार्बन मोनोऑक्साइड एक तरह का गंधहीन गैस है, जिसके इनहेलेशन का पता व्यक्ति को तुरंत नहीं लग पाता है. इसके अलाव लंबे समय तक इसे ऑन नहीं रखना चाहिए. समय-समय पर सर्टिफाइड प्रोवाइडर से सर्विसिंग करवाते रहना जरूरी होता है, ताकि वक्त रहते लीकेज का पता लग जाए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-gas-geyser-can-be-fatal-punjab-shiv-sena-leader-daughter-dies-tragically-on-her-birthday-geyser-safety-tips-to-follow-ws-el-10024760.html

















