Home Lifestyle Health Shankhpushpi health benefits: शंखपुष्पी के आयुर्वेदिक फायदे

Shankhpushpi health benefits: शंखपुष्पी के आयुर्वेदिक फायदे

0
0


Last Updated:

Health Benefits Of Shankhpushpi: आयुर्वेद में शंखपुष्पी को विशेष स्थान प्राप्त है.इसके सेवन से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि अपच की समस्या भी दूर होती है.अनिद्रा की शिकायत हो तो यह विशेष रूप से लाभकारी है.

सफेद फूल है औषधीय गुणों से भरपूर, ब्रेन से लेकर आंतों तक सुधर जाएगी सेहत

शारीरिक हो या मानसिक समस्याएं आयुर्वेद इनसे राहत पाने के लिए कई फूल-फल या औषधियों के बारे में जानकारी देता है. ऐसे ही एक फूल का नाम है शंखपुष्पी. इसके सेवन से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि अपच की समस्या भी दूर होती है.अनिद्रा की शिकायत हो तो यह विशेष रूप से लाभकारी है.आयुर्वेद में शंखपुष्पी को विशेष स्थान प्राप्त है.इसके सेवन से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि अपच की समस्या भी दूर होती है.अनिद्रा की शिकायत हो तो यह विशेष रूप से लाभकारी है.

यह छोटा सा नीला-बैंगनी, सफेद फूल वाला पौधा औषधीय गुणों से भरपूर बताया जाता है. इसे प्राचीन ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध और सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. यह मानसिक शांति प्रदान करने से लेकर पाचन सुधार, त्वचा रोगों में राहत और हृदय स्वास्थ्य तक कई लाभ देता है.

शंखपुष्पी मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है.प्राचीन काल से शंखपुष्पी का इस्तेमाल मस्तिष्क को शांत करने, तनाव दूर करने और अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए होता रहा है. चरक संहिता में इसे ब्रह्म रसायन कहा गया है, जो स्मरण शक्ति बढ़ाता है और दिमागी क्षमता को मजबूत बनाता है. यह नसों को शांत करता है और मिर्गी जैसी मानसिक समस्याओं में फायदेमंद है. इसके नियमित सेवन से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है.

खास बात है कि शंखपुष्पी के फायदे केवल दिमाग तक सीमित नहीं हैं. यह पूरे शरीर के लिए लाभकारी है. यह पेट की समस्याओं जैसे अपच और कब्ज में राहत देता है. इसकी जड़ विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करती है. यह कुष्ठ (त्वचा रोग), कृमि (कीड़े) और विष के प्रभाव को भी कम करने में मददगार है. शंखपुष्पी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर खांसी और सांस की बीमारियां दूर करता है और सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है.

चरक संहिता में इसे तिक्त गण में रखा गया है और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इसके चूर्ण को खिलाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, शंखपुष्पी बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाने में भी उपयोगी है. त्वचा रोगों से राहत और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद है. आयुर्वेदिक चूर्ण, सिरप या काढ़े के रूप में इसका सेवन किया जाता है.

आज के तनावपूर्ण जीवन में शंखपुष्पी जैसे प्राकृतिक उपचार बहुत उपयोगी हैं. यह छोटा सा फूल सदियों से स्वास्थ्य को बड़े फायदे देता आया है. हालांकि, सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

सफेद फूल है औषधीय गुणों से भरपूर, ब्रेन से लेकर आंतों तक सुधर जाएगी सेहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-shankhpushpi-medicinal-properties-improve-health-from-the-brain-to-intestines-ws-l-9985888.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here