Last Updated:
Shirsasana Benefits: मुख्यमंत्री मोहन यादव बाबा रामदेव के साथ योग करते नजर आए. शीर्षासन में उन्होंने शानदार संतुलन दिखाया. शीर्षासन दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद है. इस आसन से तनाव कम और एकाग्रता बढ़ती है. योग को सही मार्गदर्शन में करना बेहद जरूरी है.
Shirsasana Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग न सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका है बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी देता है. योग के कई आसन ऐसे हैं जो देखने में मुश्किल लगते हैं लेकिन सही अभ्यास और मार्गदर्शन से उन्हें आसानी से किया जा सकता है. हाल ही में हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने शीर्षासन कर सबको चौंका दिया और अपनी योग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न सिर्फ योग किया बल्कि शीर्षासन में बाबा रामदेव से आगे निकलते हुए संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया. उन्होंने हरिद्वार को भारत माता की मुकुट मणि बताते हुए कहा कि यह नगरी हर युग और कल्प में विशेष महत्व रखती है. उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार भविष्य की नई पहल के लिए एक मजबूत आधार है. वहीं बाबा रामदेव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की धारा को गंगा की तरह प्रवाहित करने में बाबा रामदेव आधुनिक युग के भागीरथ की भूमिका निभा रहे हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-shirsasana-benefits-baba-ramdev-cm-mohan-yadav-yoga-video-patanjali-haridwar-ws-kl-10151768.html






