Last Updated:
Sleeping in Warm Clothes Good or Bad: रात में स्वेटर या जैकेट पहनकर सोने से शरीर गर्म रहता है और ठंड से बचाव होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में ज्यादा गर्म कपड़े पहनकर सोने से नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है. इससे स्किन की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. रात में हल्के कपड़े पहनना और कमरे का तापमान संतुलित रखना फायदेमंद होता है.
Health Tips You Must Know: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर और जैकेट का सहारा लेते हैं. कई लोग रात में भी स्वेटर और जैकेट पहनकर सो जाते हैं. स्वेटर पहनकर सोने से शरीर गर्म महसूस होता है और कंबल की जरूरत भी कम पड़ती है. कई लोग गर्म कपड़े पहनकर सोने में कंफर्टेबल महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोगों को गर्म कपड़े पहनकर सोने में परेशानी महसूस होती है. अब सवाल है कि क्या रात में गर्म कपड़े पहनकर सोने की आदत स्वास्थ्य के लिए सही है? एक्सपर्ट्स की मानें तो रात के वक्त अत्यधिक गर्म कपड़े पहनकर सोना कभी-कभी शरीर पर नेगेटिव असर भी डाल सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद के दौरान शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होता है. यह प्रक्रिया मेटाबॉलिज़्म को धीमा करने और गहरी नींद लेने में मदद करती है. अगर आप स्वेटर या जैकेट पहनकर सोते हैं, तो शरीर का तापमान सामान्य से अधिक रहता है, जिससे नींद की क्वालिटी बिगड़ सकती है. कई लोगों की इससे नींद टूट सकती है और पसीना आ सकता है. हल्की गर्मी नींद के लिए अच्छी होती है, लेकिन अत्यधिक गर्मी से नींद में खलल पड़ सकता है.
जानकारों की मानें तो रात में भारी स्वेटर या जैकेट पहनकर सोने से त्वचा पर पसीने की समस्या हो सकती है. पसीना जमा होने से त्वचा में जलन, रैशेज या फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा शरीर को ठंड से बचाने के लिए अधिक समय तक गर्म कपड़े पहनना हार्ट पर भी असर डाल सकता है. दिल के मरीजों को इस मामले में विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए. अगर आपको पहले से नींद की कोई समस्या है, तब भी आपको इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि रात में सोते समय हल्की और सांस लेने योग्य गर्म कपड़े पहनें. उदाहरण के लिए कॉटन का स्वेटर या हल्का ऊनी जैकेट ठीक रहता है. इसके साथ ही कमरे का तापमान संतुलित रखें. आप कमरे में हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि अत्यधिक गर्म कपड़े पहनने की जरूरत न पड़े. स्वेटर या जैकेट के अलावा नींद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ आसान उपाय भी अपनाए जा सकते हैं. रात में सोने से पहले हल्का स्नान करना, गर्म दूध पीना या योग और मेडिटेशन करना नींद में मदद करता है. सोते समय शरीर को आरामदायक मुद्रा में रखना भी जरूरी है.
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि रात में स्वेटर या जैकेट पहनकर सोना स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है. हल्के और सांस लेने योग्य कपड़े पहनें, कमरे का तापमान नियंत्रित रखें और पसीने या असुविधा पर ध्यान दें. इस तरह आप ठंड से बचते हुए अपनी नींद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रख सकते हैं. इसके अलावा रात को आप जिन कपड़ों में कंफर्टेबल महसूस करते हों, उन कपड़ों को पहनकर सोएं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-should-you-wear-a-sweater-or-jacket-to-bed-at-night-know-expert-advice-sleeping-tips-for-adults-ws-e-10010925.html
















