Home Lifestyle Health Sunflower ke fayde: सूरजमुखी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Sunflower ke fayde: सूरजमुखी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

0
1


Benefits of Sunflower: फूल तो कई हैं और सभी बेहद सुंदर, खुशबूदार होते हैं. इनसे आप अपने घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं. एक फूल ऐसा है जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी हेल्दी बनाए रखने के लिए जाना जाता है. हम बात कर रहे हैं पीले रंग के फूल सुरजमुखी की. ये फूल सिर्फ गार्डन में ही नहीं, बल्कि घर की भी शोभा बढ़ाने के काम आता है. साथ ही इसमें कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. इस तेल से फूल भी तैयार किया जाता है, जिसका सेवन काफी लोग करते हैं. चलिए जानते हैं सूरजमुखी के फूल के फायदों के बारे में.

सूरजमुखी के फायदे (Sunflower ke fayde)

-आयुर्वेद में सूरजमुखी को ‘सूर्यमुखी’ भी कहा जाता है और इसके फूल, बीज, पत्ते और तेल का सदियों से शारीरिक और मानसिक समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल होता आ रहा है.

-भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, सूरजमुखी के फूलों में ट्राइटरपीन ग्लाइकोसाइड नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने, दर्द कम करने और सूजन घटाने (एंटी-इंफ्लेमेटरी) में बेहद कारगर हैं. इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में हैं, जो दिल और थायराइड को स्वस्थ रखते हैं.

-औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के फूल के सेवन से जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस और शरीर के जकड़न में राहत देता है.

-यदि आपको कब्ज बना रहता है, पेट फूला हुआ रहता है और गैस, कृमि की समस्या भी रहती है तो इन्हें दूर करने के लिए आप सूरजमुखी के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है. त्वचा के लिए भी सूरजमुखी वरदान है. फोड़े-फुंसी, खुजली और त्वचा रोगों में इसके तेल, लेप या बीजों का सेवन फायदा पहुंचाता है.

-आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, आपको बुखार है तो आप सूरजमुखी के पत्तों से काढ़ा या चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं. सूरजमुखी का फूल दिल और थायराइड के लिए भी अच्छा है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण हृदय रोग से बचाए रख सकता है. सूरजमुखी के बीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं.

-आप हो सकता है सूरजमुखी का तेल भोजन में इस्तेमाल करते हों. अगर नहीं करते हैं तो जान लें कि ये तेल शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. हालांकि, सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर ले लें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sunflower-surprising-health-benefits-surajmukhi-ke-istemal-ke-sehat-labh-in-hindi-9935094.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here