Wednesday, March 4, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

under eye hollows home remedy। बिना क्रीम डार्क सर्कल्स कैसे कम करें


Garlic Benefits For Eyes: आंखों के नीचे गहरे गड्ढे या काले घेरे आजकल इतने आम हो चुके हैं कि चाहे कॉलेज जाने वाला स्टूडेंट हो या ऑफिस में घंटों लैपटॉप पर काम करने वाला शख्स-हर कोई इससे परेशान नजर आता है. वजह भी साफ है. देर रात तक मोबाइल चलाना, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, जंक फूड और बढ़ता स्क्रीन टाइम, ये सब आंखों के नीचे की स्किन को कमजोर कर देते हैं. इसी कारण वहां गड्ढे बनने लगते हैं, रंग काला पड़ जाता है और चेहरा थका-थका दिखने लगता है. अब ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इस परेशानी से छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका महंगी क्रीमें हैं. बाजार में अंडर-आई क्रीम, सीरम और कई तरह के ऑइंटमेंट मिल जाते हैं, जिनके दावे बड़े-बड़े होते हैं, लेकिन सच तो ये है कि इनमें मौजूद केमिकल आंखों की नाजुक त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं. कई बार जलन, लालिमा, सूजन और यहां तक कि नजर पर भी फर्क पड़ने की बातें सामने आती रही हैं. ऐसे में लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि आखिर करें तो क्या करें? यही वजह है कि अब लोग फिर से घरेलू नुस्खों की तरफ लौट रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी नेचुरल तरीकों की चर्चा तेजी से बढ़ रही है. इन्हीं में से एक है लहसुन की कली का उपयोग. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है कि लहसुन जैसी तीखी चीज आंखों के नीचे गड्ढों में मदद कर सकती है, मगर इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लहसुन के अंदर ऐसे गुण हैं जो शरीर के अंदर से सुधार लाकर स्किन को हेल्दी बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसे लगाने की जरूरत नहीं, सिर्फ सही तरीके से सेवन करना है. अब जान लीजिए पूरी बात, ताकि आप खुद तय कर सकें कि इसे ट्राई करना है या नहीं.

आंखों की स्किन पर क्रीम का असर क्यों खराब पड़ता है?
डार्क सर्कल्स को हल्का करने वाली क्रीमों में कई तरह के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स शामिल होते हैं. कुछ लोगों पर ये काम कर भी जाती हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट परेशान कर देते हैं. केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स आंखों में चुभन, पानी आना, लालपन और सूजन जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं, अगर लगातार इस्तेमाल किया जाए तो स्किन पतली पड़ने लगती है और रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि आंखों के आसपास कुछ भी लगाने से पहले बहुत सोच-समझकर फैसला किया जाए.

लहसुन कैसे कर सकता है मदद?
डॉक्टर सुधांशु राय की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, लहसुन की एक कली का रोजाना गर्म पानी के साथ सेवन डार्क सर्कल्स में फर्क ला सकता है. इसे चबाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन सही तरीके से लेने पर शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. ब्लड फ्लो ठीक होगा, तो आंखों के नीचे की स्किन तक भी पोषण पहुंचेगा और रंगत में हल्का सुधार दिखाई दे सकता है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी बताती है कि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये गुण त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं. इससे डार्कनेस कम होने के साथ-साथ झुर्रियां भी हल्की दिख सकती हैं. हालांकि याद रखें-ये कोई जादू नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे असर दिखाने वाली प्रक्रिया है.

under eye skin care tips

कैसे करें सेवन?
-लहसुन की एक छिली हुई कली लें
-हल्का चबाकर गर्म पानी के साथ निगलें
-सुबह खाली पेट लेना बेहतर माना जाता है
-जरूरत से ज्यादा न लें, वरना पेट में जलन हो सकती है

अगर किसी को गैस, एसिडिटी, एलर्जी या पहले से कोई मेडिकल समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल न आजमाएं.

सिर्फ लहसुन नहीं, ये 3 आदतें भी अपनाएं
1. नींद का रूटीन ठीक करें
अगर आप रात में 10:30 बजे तक सो जाएं और सुबह 6 बजे उठें, तो शरीर को पूरा आराम मिलता है. नींद पूरी न हो तो आंखें फूल जाती हैं और डार्क सर्कल्स और भी गहरे हो जाते हैं. रोजाना एक ही समय पर सोने-जागने से बड़ा फर्क नजर आता है.

under eye skin care tips

2. सौंफ की चाय लाभदायक हो सकती है
रात के खाने के बाद सौंफ की चाय पीने से पाचन सुधरता है और पेट हल्का रहता है. माना जाता है कि इससे सूजन कम होती है, गैस में राहत मिलती है और आंखों की रोशनी पर भी अच्छा असर दिख सकता है. साथ ही वजन कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है.

3. स्क्रीन टाइम कम करें
सोने से कम से कम 30 मिनट पहले हर तरह की स्क्रीन बंद कर दें. इससे नींद जल्दी आती है और आंखें रिलैक्स रहती हैं. डॉक्टर के अनुसार, रोजाना भीगे अंजीर का सेवन करने से भी फायदा मिल सकता है. बस ये सारी चीजें लगातार 7 दिन तक करने की जरूरत है, तभी बदलाव नजर आएगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-reduce-dark-circles-naturally-with-garlic-aankhon-ke-neeche-ke-kale-ghere-kaise-thik-karen-ws-ekl-9888373.html

Hot this week

curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन...

होमफोटोधर्मतेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी...

Topics

curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन...

होमफोटोधर्मतेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी...

Chaitra Navratri start 19 March Vimalkot Devi Shaktipeeth | 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू, विमलकोट देवी शक्तिपीठ पर लगेगा भव्य मेला

होमताजा खबरधर्मशक्तिपीठों में शामिल विमलकोट मंदिर भव्य मेले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img