Home Lifestyle Health Unmarried Bhojpuri Singer Becomes Mother via IVF Doctor Explains Process | बिना...

Unmarried Bhojpuri Singer Becomes Mother via IVF Doctor Explains Process | बिना शादी किए मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, जानें अनमैरिड महिलाएं कैसे बन सकती है मां

0
8


Last Updated:

Unmarried Motherhood Process: भोजपुरी सिंगर देवी ने बिना शादी के ऋषिकेश AIIMS में एक बच्चे को जन्म दिया है. एम्स के डॉक्टर्स की मानें तो सिंगर ने जर्मनी की स्पर्म बैंक से स्पर्म डोनेशन के जरिए IVF टेक्नोलॉजी से…और पढ़ें

अनमैरिड भोजपुरी सिंगर बनीं मां, बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर से जानें प्रोसेसअनमैरिड भोजपुरी सिंगर देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया है.
Bhojpuri Singer Devi Child Birth: मशहूर भोजपुरी सिंगर देवी अनमैरिड हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है. उनकी डिलीवरी ऋषिकेश एम्स में की गई और इसके बाद सिंगर ने बच्चे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. बताया जा रहा है कि देवी ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया और प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी स्पर्म के लिए जर्मनी की स्पर्म बैंक से मदद ली. इस तरह उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी कंसीव की और अब एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. अब सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर कोई अनमैरिड लड़की मां कैसे बन सकती है और इसके लिए देश में क्या प्रोसेस है? इन सभी सवालों के जवाब IVF स्पेशलिस्ट से जानने की कोशिश करते हैं.

ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल की पूर्व गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने Bharat.one को बताया कि अनमैरिड महिलाएं भी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के जरिए बच्चे को जन्म दे सकती हैं. भारत में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) एक्ट 2021 के तहत अविवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी IVF तकनीक का सहारा लेकर मां बन सकती हैं. इसके लिए वे स्पर्म बैंक से डोनर स्पर्म ले सकती हैं. आईवीएफ तकनीक में महिलाओं के अंडाशय से एग्स और पुरुषों के स्पर्म से लैब में एम्ब्रायो तैयार किया जाता है. फिर इसे महिला के गर्भाशय में सही तरीके से रख दिया जाता है. इस प्रोसेस से महिलाएं प्रेग्नेंसी कंसीव कर लेती हैं और फिर भ्रूण डेवलप हो जाता है. इस तरह अनमैरिड महिलाएं मां बन जाती हैं.

डॉक्टर सोनाली ने बताया कि आईवीएफ एक सफल और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसके जरिए निसंतानता से जूझ रहे कपल्स और सिंगल महिलाएं संतान सुख हासिल कर सकती हैं. IVF तकनीक की सफलता महिलाओं की उम्र पर भी डिपेंड होती है. अगर कोई महिला 20 से 30 साल की उम्र में आईवीएफ का सहारा लेगी, तो उसका सक्सेस रेट ज्यादा होगा. 35 से 40 की उम्र के बाद IVF का सक्सेस रेट कम हो जाता है. 40 से ज्यादा उम्र की महिलाएं प्रेग्नेंसी के लिए डोनर एग्स का ऑप्शन भी चुन सकती हैं. इसमें वे किसी दूसरी महिला के एग्स की मदद से प्रेग्नेंट हो सकती हैं. अगर सही उम्र में IVF ट्रीटमेंट कराया जाए, तो अनमैरिड महिलाएं भी बिना किसी परेशानी के बच्चे को जन्म दे सकती हैं और संतान सुख हासिल कर सकती हैं. भारत में जब से नया ART कानून लागू हुआ है, तब से इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अनमैरिड भोजपुरी सिंगर बनीं मां, बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर से जानें प्रोसेस


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bhojpuri-singer-devi-becomes-mother-without-marriage-gives-birth-at-aiims-doctor-explains-process-ws-l-9607926.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here