Tuesday, March 10, 2026
33 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Watching Dance Improves Brain Activity | Japanese Study Findings | डांस देखने से बढ़ती है दिमाग की क्षमता | जापानी रिसर्च का दावा


Last Updated:

Watching Dance Health Benefits: डांस करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह बात सभी जानते हैं, लेकिन हाल ही में जापान में की गई एक रिसर्च में दावा किया गया है कि डांस देखना भी ब्रेन के लिए फायदेमंद है. डांस देखने से दिमाग में पॉजिटिव तरंगें पैदा होती हैं, जो इमोशनल प्रोसेसिंग, सौंदर्य समझ और न्यूरल कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाती हैं. लंबे समय तक डांस ट्रेनिंग से दिमाग की संरचना तक बदल सकती है. इस रिसर्च में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं.

डांस देखने से भी हेल्दी रहता है दिमाग ! जापानी रिसर्च में दिलचस्प दावाडांस वीडियो देखने से भी ब्रेन हेल्थ बेहतर हो सकती है.

Watching Dance Boost Brain Health: डांस एक बेहतर एक्सरसाइज है, जिससे सेहत में सुधार आ सकता है. कई रिसर्च में पता चला है कि रोज 30 मिनट डांस करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. डांस करने के फायदे अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन एक हालिया स्टडी में पता चला है कि डांस देखने से भी ब्रेन को फायदा हो सकता है. आसान भाषा में कहें, तो अगर कोई डांस कर रहा है और आप ध्यान से देख रहे हैं, तो इससे आपकी ब्रेन हेल्थ बूस्ट हो सकती है. यह रिसर्च जापान के वैज्ञानिकों ने की है और इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह भी बताई हैं.

जापानी रिसर्च की मानें तो डांस या नृत्य देखने से हमारे दिमाग में कुछ हलचल होती है, जो पूरे दिमाग में पॉजिटिव तरंग पैदा करती है. इससे इमोशनल और एस्थेटिक प्रोसेसिंग बेहतर होती है. हाल ही में यह रिसर्च प्रोजेक्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के प्रोफेसर हिरोशी इमामिज़ु, नागोया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर यू ताकागी और उनकी टीम ने किया. वैज्ञानिकों ने रिसर्च के जरिए जानने की कोशिश की कि डांस देखने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है. टीम ने 14 लोगों को इसमें शामिल किया, जिसमें 7 वे लोग थे, जिन्होंने डांस सीखना शुरू किया था. बाकी 7 लोग डांस में माहिर थे. इन सभी को 5 घंटे डांस वीडियो दिखाया गया और फिर इनके दिमाग को स्कैन किया गया.

इन वीडियो में 30 से ज्यादा डांसर्स ने हिप-हॉप, ब्रेकडांस, स्ट्रीट जैज और बैले सहित 60 से ज्यादा तरह के संगीत पर 10 अलग-अलग स्टाइल के डांस किए. रिसर्चर्स ने डांस वीडियो के कलेक्शन पर ट्रेन किए गए एक एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI मॉडल का इस्तेमाल किया. इसके जरिए रिसर्च में शामिल लोगों के ब्रेन के डाटा का एनालिसिस किया गया. इस अप्रोच से टीम को यह समझने में मदद मिली कि डांस मूवमेंट, संगीत की धुन, सौंदर्य और चेहरे के हाव-भाव जैसे फीचर्स इंसान के दिमाग के अंदर डांस की मैपिंग को कैसे प्रभावित करते हैं.

इस रिसर्च के रिजल्ट से पता चला कि अपनी कला में माहिर डांसर्स के पास हर डांस स्टाइल के लिए ज्यादा अलग और अनोखे न्यूरल मैप थे. उनके दिमाग ने शुरुआती लोगों की तुलना में मूवमेंट और संगीत पर अलग तरह से प्रतिक्रिया दी. स्टडी में यह भी बताया गया कि जब कोई व्यक्ति डांस देखता है तो उसका दिमाग भावनात्मक और संगीतमय इशारों के साथ कोऑर्डिनेशन में काम करता है. रिसर्चर्स ने कहा कि यह कनेक्शन इस बात में अहम भूमिका निभाता है कि इंसान मूवमेंट-बेस्ड आर्ट को कैसे समझते हैं और बनाते हैं. खास बात यह है कि लंबे समय तक डांस ट्रेनिंग दिमाग के स्ट्रक्चर को बदल सकती है. यह जानकारी इस बात की गहरी समझ देती है कि लोग डांस कैसे सीखते हैं, बनाते हैं और इमोशनली उससे जुड़ते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

डांस देखने से भी हेल्दी रहता है दिमाग ! जापानी रिसर्च में दिलचस्प दावा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-not-only-dancing-watching-dance-also-boosts-brain-activity-finds-japanese-study-know-details-in-hindi-ws-n-9929598.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img