Home Lifestyle Health What to do for quick recovery after delivery: प्रसव के बाद मां...

What to do for quick recovery after delivery: प्रसव के बाद मां के आहार में जरूर शामिल करनी चाहिए ये 7 चीजें

0
0


Last Updated:

Foods For New Mother: बच्चे को जन्म देने के प्रोसेस में एक महिला का शरीर अंदर से बहुत कमजोर हो जाता है. ऐसे में जल्दी रिकवरी के लिए सिर्फ आराम नहीं बल्कि खाने में जरूरी चीजों को शामिल करना जरूर है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में यहां बता रहे हैं.

डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या करें? रोज खाएं ये 7 चीजें

एक बच्चे को जन्म देना मां के लिए खुद दोबारा जन्म लेने जैसा होता है, क्योंकि प्रसव पीड़ा की वजह से मां के अंदर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के बदलाव आते हैं. बच्चों के जन्म देने के बाद शिशु के सेहत के साथ-साथ मां के सेहत का भी ध्यान रखना उतना ही जरूरी है.

कुछ माएं बच्चों का ध्यान रखने के चक्कर में खुद के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जो कि गलत है. आज हम उन सात आहार की सूची लेकर आए हैं जिन्हें एक नई मां को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए.

सौंठ की गोली- सौंठ की गोली सूखे अदरक का चूर्ण, सेंधा नमक और नींबू के रस के मिश्रण से बनी होती है और सेवन में थोड़ी कसैली रहती है. इन गोलियों का सेवन खाने से कुछ घंटे पहले करना चाहिए. ये पेट की पाचन शक्ति को बढ़ाती हैं और खाने को पचाने में मदद करती हैं.

चावल का मांड- चावल की मांड में पिपली, घी और सौंठ को मिलाकर लें. ये पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करती हैं.

शतावरी- शतावरी महिलाओं के लिए वरदान है. डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी और थकान को कम करने के लिए शतावरी बहुत जरूरी है. ये मां के अंदर प्राकृतिक रूप से दूध का उत्पादन भी बढ़ाती है और बच्चे को भी संक्रमण से बचाती है.

मेथी के लड्डू- प्रसव के बाद मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. ऐसे में मेथी के लड्डू हड्डियों को मजबूती देते हैं और वात दोष को संतुलित करने में भी मदद करते हैं. ये मां के अंदर प्राकृतिक रूप से दूध के उत्पादन को भी बढ़ाते हैं.

गोंद के लड्डू- प्रसव के बाद हर घर में महिलाओं के लिए गोंद के लड्डू जरूर बनते हैं. महिलाओं के लिए रोजाना दूध के साथ गोंद के लड्डू का सेवन कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और रक्त की मात्रा को भी बढ़ाता है.

हलीम के बीजों की खीर- हलीम के बीज कई पौषक तत्वों से भरे होते हैं और अंदरूनी कमजोरी को दूर करने में सहायक हैं. इसे मखाने और सूखे मेवों के साथ बनाना चाहिए.

तिल- तिल की तासीर गर्म होती है और तिल का सेवन हड्डियों को मजबूती देता है और शरीर के दर्द में भी राहत देता है. इसके लिए तिल का सेवन चटनी के रूप में भी किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या करें? रोज खाएं ये 7 चीजें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/parenting-7-foods-to-eat-for-fast-recovery-after-baby-delivery-ws-l-10123480.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here