Home Lifestyle Health Who Should Avoid Eating Corn | किन लोगों को नहीं खाना चाहिए...

Who Should Avoid Eating Corn | किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भुट्टा

0
1


Last Updated:

Side Effects of Eating Corn: भुट्टा स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के बावजूद हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च और फाइबर कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. डायबिटीज पेशेंट्स, गैस, पाचन समस्या और एनर्जी से जूझ रहे लोगों को भुट्टा अवॉइड करना चाहिए. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को भी भुट्टा खाने से परहेज करना चाहिए. सीमित मात्रा में इसका सेवन फायदेमंद है, लेकिन रोज खाने से नुकसान भी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

ऐसे लोग भूलकर भी न खाएं भुट्टा, पड़ जाएंगे लेने के देने ! जानें 4 साइड इफेक्टडायबिटीज के मरीजों को भुट्टा से परहेज करना चाहिए.

Hidden Dangers of Corn: मक्के का भुट्टा खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है. रोड के किनारे, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन के आसपास भी लोग भुट्टा बेचते हुए दिख जाते हैं. तमाम लोग चलते-फिरते भुट्टा खरीदकर खा लेते हैं. कई लोग रोज भुट्टा खाना पसंद करते हैं. लोगों को लगता है कि भुट्टा एक नेचुरल फूड है और इसे खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. क्या आप जानते हैं कि भुट्टा कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है? जी हां, अगर इसे बिना सोचे-समझे हर दिन खाया जाए, तो यह कई दिक्कतें पैदा कर सकता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि डायबिटीज के मरीजों को भुट्टा अवॉइड करना चाहिए. भुट्टे में नेचुरल कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है. जब इसे भूनकर या उबालकर खाया जाता है, तो ग्लूकोज जल्दी बढ़ता है. इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक ऊपर जा सकता है. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को भुट्टा सीमित मात्रा में खाना चाहिए. भुट्टा खाने से पहले उसमें मक्खन, नमक या नींबू डालना भी शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है. इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स को अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए.

डाइटिशियन ने बताया कि भुट्टा में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट के लिए अच्छा माना जाता है. हालांकि कुछ लोगों में यही फाइबर गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्या को बढ़ा देता है. खासकर जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है, उन्हें भुट्टा खाने के बाद भारीपन महसूस हो सकता है. अधपका या अधिक मात्रा में खाया गया भुट्टा आंतों में पाचन को धीमा कर सकता है और कब्ज जैसी परेशानी भी बढ़ा सकता है. अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो भुट्टा को अवॉइड करें.

एक्सपर्ट की मानें तो कुछ लोगों को मक्के से एलर्जी हो सकती है, जिसका असर तुरंत दिख सकता है. ऐसे मामलों में त्वचा पर लाल दाने, खुजली, सूजन या सांस लेने में परेशानी जैसी लक्षण दिखाई देते हैं. अगर भुट्टा खाने के बाद इस तरह के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो भुट्टा से परहेज करें. इसके अलावा वेट लॉस की कोशिश करने वाले लोगों को भी भुट्टा कम से कम खाना चाहिए. भुट्टा स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है.

बाजार में बिकने वाले भुट्टे पर मक्खन या तेल डाला जाता है, जो उसकी कैलोरी को और बढ़ा देता है. इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भुट्टा कम मात्रा में और बिना एक्स्ट्रा फैट के खाएं. भुट्टा भले ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हो, लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है. अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह फायदेमंद है, लेकिन रोज खाने से नुकसान भी हो सकता है. इसलिए अगर आप किसी बीमारी या दवा पर हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही भुट्टा खाएं.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ऐसे लोग भूलकर भी न खाएं भुट्टा, पड़ जाएंगे लेने के देने ! जानें 4 साइड इफेक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-people-with-these-4-health-issues-should-avoid-eating-corn-side-effects-of-corn-bhutta-khane-ke-nuksan-ws-n-9837719.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here