Thursday, February 5, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Why do health experts advise not to drink tea after meal: खाने के बाद चाय पीना क्यों है हानिकारक? जानें डॉक्टर की सलाह


Last Updated:

Side Effect Of Drinking Tea After a Meal: चाय को सही समय पर पीने से इसके कई हेल्थ फायदे होते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद इसे पीने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. खाना खाने और चाय पीने के बीच कितने देर मिनट का गैप होना चाहिए चलिए डॉक्टर से समझते हैं.

खाना खाने के बाद चाय पीने के लिए क्यों मना करते हैं हेल्थ एक्सपर्ट, जानें कारण

बहुत से लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है. कई लोग इसे खाने के बाद आने वाली आलस से निपटने का कारगर तरीका भी समझते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट ऐसा करने से बचने की सलाह देते हैं. इसके पीछे के कारणों को जानने के लिए हमने डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल से बात की जो यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद में इंटर्नल मेडिसिन के डायरेक्टर हैं.

डॉक्टर बताते हैं कि खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इससे खाने के पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह से अवशोषित नहीं हो पाते हैं. यदि आपको खाने के बाद चाय पीने आदत है तो शरीर में खाना खाने का असर आपको दिखना बंद हो सकता है, भले ही आप कितना ही हेल्दी खाना क्यों नहीं खा रहे हैं. चलिए इसे और विस्तार से समझते हैं-

आयरन की कमी का खतरा
चाय में टैनिन और पॉलीफेनोल नाम के कंपाउंड होते हैं, जो खाने में मौजूद आयरन से जुड़ सकते हैं, खासकर पौधों से मिलने वाले स्रोतों जैसे सब्जियों, दालों और अनाजों में पाए जाने वाले नॉन-हीम आयरन से. जब यह जुड़ाव होता है, तो शरीर आयरन को ठीक से एब्जॉर्प नहीं कर पाता है. समय के साथ, इससे आयरन की कमी और एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है, खासकर महिलाओं, बच्चों, शाकाहारी लोगों और उन लोगों में जिनके शरीर में पहले से ही आयरन का लेवल कम है.

पाचन में गड़बड़ी
चाय खासकर कड़क काली चाय, में कैफीन और टैनिन होते हैं जो डाइजेस्टिव एंजाइम में रुकावट डाल सकते हैं. खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पेट को आराम देने के बजाय, चाय कुछ लोगों में पाचन तंत्र की परत में जलन पैदा कर सकती है, जिससे बेचैनी होने की संभावना बढ़ जाती है.

कमजोर इम्यूनिटी
डॉक्टर बताते हैं कि खाने के साथ नियमित रूप से चाय पीने से धीरे-धीरे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, हड्डियों की सेहत पर असर पड़ सकता है और एनर्जी लेवल कम हो सकता है. यह उन लोगों के लिए खासकर जरूरी है जो अपने पोषण के लिए पौधों पर आधारित डाइट पर बहुत ज्यादा डिपेंड रहते हैं.

बार-बार जाना पड़ सकता है पेशाब
कैफीन एक हल्का ड्यूरेटिक के रूप में भी काम करता है, जिसका मतलब है कि अगर इसे ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो यह पेशाब की मात्रा बढ़ा सकता है और शरीर में पानी की कमी कर सकता है.

खाने के कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए
डॉक्टर सुझाव देते हैं कि खाने के बाद चाय पीने से पहले कम से कम 30 से 60 मिनट का इंतजार करें. यह गैप शरीर को खाने को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों को ज्यादा प्रभावी ढंग से अवशोषित करने का समय देता है. अगर किसी को खाने के बाद गर्म ड्रिंक पीने की जरूरत महसूस होती है, तो बिना कैफीन वाली हर्बल चाय या सिर्फ गर्म पानी बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

खाना खाने के बाद चाय पीने के लिए क्यों मना करते हैं हेल्थ एक्सपर्ट, जानें कारण

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-do-health-experts-advise-against-drinking-tea-after-a-meal-doctor-explains-health-risks-ws-l-10123908.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img