Last Updated:
Causes of Back Pain in Women: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कमर दर्द का सामना ज्यादा करना पड़ता है. इसके पीछे भी कई वजह होती हैं. डॉक्टर्स की मानें तो महिलाओं में कमर दर्द हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी, गलत पोस्चर और हड्डियों की कमजोरी की वजह से ज्यादा होता है. सही लाइफस्टाइल और समय पर इलाज से इस दर्द से राहत मिल सकती है.
Women and Back Pain: महिलाओं में कमर दर्द की समस्या कॉमन हो गई है. कई युवा महिलाएं भी आजकल इस समस्या का शिकार हो रही हैं. घर-परिवार और ऑफिस के कामकाज के चलते महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. लंबे समय तक बैठना, गलत पोस्चर, हार्मोनल बदलाव और घरेलू कामों का बोझ महिलाओं में कमर दर्द की समस्या को और बढ़ा देता है. अच्छी बात यह है कि इसके कारण समझकर समय रहते उपाय किए जाएं, तो इस दर्द से राहत पाई जा सकती है. चलिए डॉक्टर से जानते हैं कि महिलाओं को कमर दर्द क्यों होता है और इससे कैसे निजात मिल सकती है.
ग्रेटर नोएडा के Bliss आईवीएफ एंड गायनी केयर सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने Bharat.one को बताया कि महिलाओं में कमर दर्द की एक बड़ी वजह हार्मोनल बदलाव होते हैं. पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे मांसपेशियों और लिगामेंट्स में खिंचाव आ सकता है. यही वजह है कि कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमर और निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ता वजन और शरीर के संतुलन में बदलाव कमर पर अतिरिक्त दबाव डालता है. इसके अलावा रिलैक्सिन नामक हार्मोन जोड़ों को ढीला करता है, जिससे कमर दर्द की संभावना बढ़ जाती है. डिलीवरी के बाद भी अगर सही एक्सरसाइज और आराम न मिले, तो यह दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है.
डॉक्टर ने बताया कि लंबे समय तक झुककर काम करना, गलत तरीके से बैठना या भारी सामान उठाना महिलाओं में कमर दर्द को बढ़ा सकता है. ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठना और घर के कामों में बार-बार झुकना रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर डालता है. इसके अलावा महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों की कमजोरी का खतरा ज्यादा होता है. कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है. खासकर मेनोपॉज के बाद यह समस्या और गंभीर हो सकती है. ऐसे में महिलाओं को मेनोपॉज के बाद सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.
एक्सपर्ट ने बताया कि महिलाएं कमर दर्द को नजरअंदाज न करें. इससे बचने के लिए रोज योग और हल्की एक्सरसाइज करें. ऑफिस में सही पोस्चर से बैठें और हेल्दी डाइट लें. अगर मेनोपॉज हो चुका है, तो कैल्शियम और विटामिन D की समय-समय पर जांच कराएं. कमी होने पर डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं. इसके अलावा पर्याप्त आराम से कमर दर्द में काफी राहत मिल सकती है. अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी गंभीर समस्या को समय रहते पकड़ा जा सके.
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-do-women-suffer-more-from-lower-back-pain-doctor-explains-reason-kamar-dard-kyu-hota-hai-10114836.html

















