Home Lifestyle Health Worst Drink for Fatty liver| What are the three main causes of...

Worst Drink for Fatty liver| What are the three main causes of liver disease| Soft drink overdose can cause liver cirrhosis| types of fatty liver| What make Worse fatty liver

0
3


Last Updated:

Worst Drinks For Liver: लिवर डैमेज की समस्या शराब को हाथ नहीं लगाने के बावजूद हो सकती है. ऐसा उन कुछ ड्रिंक के कारण होता है, जो कि एल्कॉहल फ्री तो हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा नॉर्मल से बहुत ज्यादा होती है. इसमें आपकी फेवरेट कॉल्ड ड्रिंक से लेकर इंटरनेट पर वायरल बोब टी जैसे ड्रिंक शामिल हैं.

एल्कॉहल फ्री लेकिन शराब से भी ज्यादा जहर, ये 3 ड्रिंक जिगर सड़ाने में उस्तादलिवर को सड़ाने वाले नॉन एल्कॉहोलिक ड्रिंक्स

आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है. एल्कोहॉलिक और नॉन-एल्कोहॉलिक ये दो प्रकार की होती है. आमतौर पर ये बीमारी गंभीर नहीं लगती, क्योंकि ज्यादातर लोगों को कोई खास लक्षण महसूस नहीं होते. पर अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यही फैटी लिवर आगे चलकर सिरोसिस तक पहुंच सकता है, जो कि एक जानलेवा कंडीशन है.

लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर सही खानपान और नियमित व्यायाम अपनाया जाए तो यह बीमारी पूरी तरह ठीक की जा सकती है. पर इस कंडीशन को रिवर्स करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, डाइट से उन सभी खानपान की चीजों को हटाना जो कि लिवर को डैमेज करती है. अक्सर लोग मानते हैं कि केवल मीठा, तला हुआ या प्रोसेस्ड फूड, शराब ही इसका कारण है. जबकि तीन ड्रिंक ऐसे भी हैं जो कि एल्कोहॉलिक नहीं है लेकिन इसका असर लिवर पर शराब से भी ज्यादा खतरनाक होता हो सकता है.

लिवर के लिए अनहेल्दी ड्रिंक

सॉफ्ट ड्रिंक्स
सॉफ्ट ड्रिंक्स यानी कोल्ड ड्रिंक्स आजकल हर उम्र में पसंद की जाती हैं, लेकिन ये लिवर के लिए बेहद हानिकारक हैं. इनमें हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और रिफाइंड शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह मीठा लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे शरीर में वसा यानी फैट जमा होने लगती है. धीरे-धीरे यह स्थिति नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) तक पहुंच जाती है. ऐसे में अगर लंबे समय तक इस ड्रिंक का सेवन किया जाए तो लिवर में सूजन और स्कारिंग (घाव) बनने लगते हैं, जो बीमारी को नॉन-अल्कोहॉलिक स्टियेटोहेपेटाइटिस (NASH) और फिर सिरोसिस तक ले जा सकते हैं. शोधों में यह पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से शक्कर वाले सोडा पीते हैं, उनमें गंभीर लिवर रोग होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक्स
इन ड्रिंक्स को मार्केट में हेल्दी का टैग लगाकर बेचा जाता है. लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. इनमें शुगर, आर्टिफिशियल स्वीटनर, कैफीन और टॉरिन जैसी चीजें होती हैं, जो लिवर के लिए हानिकारक हैं. ऐसे में इसका ज्यादा मात्रआ में सेवन सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और मेटाबॉलिक गड़बड़ी की समस्या को पैदा कर सकता है. खासकर जिन लोगों को पहले से फैटी लिवर है, उनके लिए ये ड्रिंक बहुत जोखिम भरे हैं.

बोबा टी
बोबा टी जिसे बबल टी भी कहा जाता है, यंगस्टर्स के बीच फेमस एक ड्रिंक है. लेकिन लिवर के लिए तेजाब की तरह काम करती है. एक कप बोबा टी में ही लगभग 50 ग्राम तक शुगर होता है, जो कि एक वयस्क के लिए पूरे दिन की तय सीमा से अधिक है. इसमें मौजूद टैपिओका पर्ल्स स्टार्च से बनते हैं, जो शरीर में तुरंत ग्लूकोज में बदल जाते हैं. इन दोनों का असर इंसुलिन रेसिस्टेंस, फैट के जमाव और सूजन के रूप में सामने आता है, जिससे फैटी लिवर गंभीर रूप ले सकता है.

लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक
लिवर को बिना नुकसान पहुंचाए फ्रेश महसूस करने के लिए आप घर पर बनाए गए नींबू पानी, हर्बल टी, कोल्ड-प्रेस्ड जूस, नारियल पानी या सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन कर सकते हैं. याद रखें शरीर खुद को साफ और स्वस्थ रखने की कोशिश हमेशा करता है, बस उसे थोड़ी मदद देने की जरूरत होती है.

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

एल्कॉहल फ्री लेकिन शराब से भी ज्यादा जहर, ये 3 ड्रिंक जिगर सड़ाने में उस्ताद

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-3-alcohol-free-drinks-but-toxic-than-alcohol-masters-at-rotting-liver-truns-fatty-liver-to-cirrhosis-ws-l-9895673.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here