Last Updated:
Main Reason For Yellow Teeth: दांतों को मोतियों जैसा चमकता रखने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है. यदि आप ज्यादा कैफिन, एसिडिक वाले फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे भी आपके दांत पीले होने लगेंगे.

सुबह उठकर और रात में सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है. ओरल हाइजीन के लिए ये एक जरूरी प्रेक्टिस है. इससे मुंह के बैक्टिरिया कंट्रोल रहते हैं, और दुर्गंध नहीं आती. लेकिन दांतों की चमक ब्रश करने के बावजूद फीकी नजर आ सकती है. इसका कारण है आपकी खानपान की आदत
सफेद दांत हमेशा सफेद क्यों नहीं रहते? चमकते दांत अच्छी हेल्थ की पहचान है, लेकिन इसकी चमक सिर्फ ऊपरी क्लिनिंग पर निर्भर नहीं होती है. दांत कई परतों से बने होते हैं, ऐसे में इसका रंग परतों की कंडीशन पर निर्भर होता है. सबसे बाहरी परत इनेमल होती है, जो सफेद और हल्की पारदर्शी होती है. इसके नीचे डेंटिन जिसका रंग हल्का पीला होता है. जब इनेमल पतला या दागदार हो जाता है, तो नीचे का पीला डेंटिन दिखने लगता है. इसलिए दांत साफ होने के बाद भी पीले दिख सकते हैं.
खान-पान का असर
दांतों पर दाग पड़ने का एक मुख्य कारण हमारा आहार है. गहरे रंग वाले खाने और पेय पदार्थ समय के साथ इनेमल को दागदार बना सकते हैं. इसमें चाय, कॉफी, कोला और सॉफ्ट ड्रिंक, रेड वाइन शामिल है. इनमें रंग वाले तत्व होते हैं जो इनेमल से चिपक जाते हैं. समय पर साफ न करने पर ये जमा होकर दाग बना देते हैं. इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी इनेमल को कमजोर कर सकती है.
खट्टे फल से दांतों पीले
खट्टे फल, सोडा, प्रोसेस्ड फूड और खट्टी चीजें मुंह में एसिड बढ़ाती हैं. यह एसिड धीरे-धीरे इनेमल को घिसता है. जब इनेमल पतला हो जाता है, तो नीचे का पीला डेंटिन ज्यादा दिखने लगता है. इसलिए नियमित ब्रश करने के बाद भी दांत पीले लग सकते हैं.
उम्र का भी असर
दांतों के पीले होने का कारण उम्र भी होता है. उम्र बढ़ने के साथ इनेमल प्राकृतिक रूप से पतला होता जाता है. सालों तक चबाने, ब्रश करने और एसिड के संपर्क में रहने से यह घिसता है. इससे नीचे का पीला डेंटिन ज्यादा दिखने लगता है। यह सामान्य प्रक्रिया है.
कब डॉक्टर को दिखाएं
अगर दांत अचानक ज्यादा पीले हो जाएं, जल्दी बिगड़ें, या दर्द और संवेदनशीलता हो, तो डेंटिस्ट से जांच करानी चाहिए. ध्यान रखें रोज ब्रश करना जरूरी है, लेकिन इससे दांत हमेशा पूरी तरह सफेद रहें, यह जरूरी नहीं.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-even-after-brushing-daily-yellow-layer-forming-on-teeth-know-the-reason-reason-ws-l-10232510.html







